PM Modi Oath Ceremony: कौन हैं ऐश्वर्या एस मेनन और सुरेखा यादव, जो पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में 8,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इन अतिथियों में चेन्नई रेलवे डिवीजन से वंदे भारत लोको पायलट ऐश्वर्या एस मेनन और एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव भी शामिल हैं।
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष अतिथि अतिथियों में देश विदेश के दिग्गज नेताओं को साथ कुछ भारत के कुछ विशिष्ट लोगों भी बुलाया गया है। देश में महिला सशक्तिकरण की मिशाल के तौर पर दो महिलाओं को भी इस अवसर पर आमंत्रित किया गया है।

चेन्नई रेलवे डिवीजन से वंदे भारत लोको पायलट ऐश्वर्या एस मेनन और एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव के अलावा सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में योगदान देने वाले स्वच्छता कार्यकर्ताओं, ट्रांसजेंडर कर्मचारियों और मजदूरों को नई सरकार के समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
कौन हैं सुरेखा यादव?
सुरेखा यादव एशिया की पहली महिला लोकोमोटिव पायलट हैं। वे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सोलापुर तक वंदे भारत ट्रेन चला रही हैं। 9 जून को नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित दस लोकोमोटिव पायलटों की लिस्ट में सुरेखा का भी नाम शामिल है। सुरेखा मूल रूप से पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली हैं। उन्होंने 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर के रूप में इतिहास रचा। उन्हें कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। सुरेखा को सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस की प्रमुख महिला लोकोमोटिव पायलट बनने का गौरव हासिल हुआ है।
ऐश्वर्या एस मेनन कौन?
ऐश्वर्या एस मेनन चेन्नई रेलवे डिवीजन के वरिष्ठ सहायक लोको पायलट हैं। उन्हें भी नए केंद्रीय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। मेनन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन कर रही हैं। इससे पहले मेनन ने वंदे भारत एक्सप्रेस और जन शताब्दी सहित विभिन्न ट्रेनों में दो लाख से अधिक फुटप्लेट घंटे का संचालन कर चुकी हैं। मेनन ने चेन्नई-विजयवाड़ा और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाओं का भी संचालन किया है।












Click it and Unblock the Notifications