ऐश्वर्या ने शेयर की बेटी आराध्या के बर्थडे की फोटो, यूजर्स को आई पसंद
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आराध्या की ये फोटो उनके बर्थडे की हैं। आराध्या ने चार दिन पहले ही अपना आठवां जन्मदिन मनाया है। बेटी के बर्थडे की फोटो ऐश्वर्या ने अब शेयर की हैं।
फोटो शेयर कर लिखी ये बात
ऐश्वर्या राय ने आराध्या की जो फोटो शेयर की है, उसमें वह आठ नंबर के साथ बैठी हुई हैं। आठ नबंर से मतलब आराध्या के आठवें बर्थडे से है। ये तस्वीर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की है। उनके 8वें बर्थडे के मौके पर ऐश्वर्या और अभिषेक ने एक पार्टी आयोजित की। इसमें अराध्या ने अपने दादा-दादी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ केक काटा। पार्टी का फोटो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- मेरी दुनिया.. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।
लाहौर की सड़क पर छात्रा ने मुट्ठी तानकर गाया, सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, वीडियो वायरल
यूजर्स को पसंद आया आराध्या का अंदाज
सोशल मीडिया यूजर्स को आराध्या की ये तस्वीर खूब पसंद आ रही है। अरोध्या को हजारों लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं इस तस्वीर पर दे चुके हैं। आराध्या के आठवें जन्मदिन पर सेलिब्रेशन में शाहरुख के बेटे अबराम, करण जौहर के बच्चे यश और रुही के अलावा कई बड़े सेलीब्रिटी भी पहुंचे थे।
आठ साल की हुई अराध्या
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 16 नवंबर को 8 साल की हो गई हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 2007 में शादी की थी। आराध्या का जन्म 2011 में हुआ था। आराध्या अपने जन्म के बाद से ही मडिया में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या भी सोशल मीडिया पर अक्सर आराध्या के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।
स्वरा के बाद पूजा भट्ट भी जेएनयू छात्रों के समर्थन में उतरीं, बोलीं- पुलिस की क्रूरता दुखद