क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का लीलावती अस्पताल में निधन
ऐश के पिता के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से इस बार बच्चन परिवार ने होली नहीं मनाई थी।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णा राज राय लंबे वक्त से बीमारी से जूंझ रहे थे। 18 मार्च को लंबी बीमारी के बाद उनका देहांत हो गया। वह पिछले काफी समय से मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। खबरों के मुताबिक उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (ICU) में रखा गया था।
कहा जा रहा है कि उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। राय आर्मी से बायोलॉजिस्ट के तौर पर रिटायर हुए थे। वे अपने पीछे बेटी ऐश्वर्या के अलावा पत्नी बृंदा और बेटे आदित्य को छोड़ गए। आदित्य मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। आपको बता दें कि पिता की बीमारी की वजह से ऐश्वर्या भी काफी वक्त से अपसेट चल रही थीं। इसे भी पढ़ें- अमर सिंह का खुलासा: अलग-अलग रहते हैं अमिताभ-जया, सास से नहीं बनती ऐश्वर्या की
ऐश के पिता के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से इस बार बच्चन परिवार ने होली नहीं मनाई थी। जनवरी में जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो दुबई में छुट्टियां मनाने गईं ऐश्वर्या अपनी छुट्टी कैंसल कर वापस मुंबई आ गई थीं। ऐश्वर्या राय का परिवार मूलतः मैंगलोर का रहने वाला है, जो बाद में मुंबई शिफ्ट हो गया था। ऐश्वर्या और अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी।
Comments
English summary
Actor Aishwarya Rai Bachchan’s father Krishnaraj Rai died on Saturday, a report confirms.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें