शीतल जैन के पार्थिव देह को अमिताभ-अभिषेक ने दिया कंधा, ऐश्वर्या भी हुईं गमगीन
मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए काफी संजिदा हैं, उनके लिए इंसानी रिश्ते बहुत ज्यादा मायने रखते हैं और इसकी बानगी शनिवार को शीतल जैन की शव यात्रा में भी दिखाई दी, जहां अमिताभ ने अपने सेक्रेटरी शीतल जैन के शव को कंधा दिया, अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी थे और उन्होंने भी अपने चाचा समान शीतल जैन को कंधा देकर अंतिम विदाई दी, इस शोक भरे मौके पर अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी गमगीन नजर आईं।

शीतल जैन के पार्थिव देह को अमिताभ-अभिषेक ने दिया कंधा
शीतल जैन को आखिरी विदाई देते वक्त बिग बी काफी इमोशनल दिखे, उनकी आंखें भरी हुई थीं, आपको बता दें कि शीतल जैन करीब 35 साल तक अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी रहे थे, अमिताभ के करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने में शीतल जैन का बहुत बड़ा हाथ था, उन्होंने अमिताभ की सुपरहिट फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को प्रोड्यूस भी किया था।

गमगीन नजर आए अमिताभ
शीतल जैन की निधन की खबर से बॉलीवुड शोक में डूब गया। फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया- 'शीतल जी के निधन की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई तो वहीं अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर शीतल जैन को श्रद्धांजलि दी।'
'शीतल जैन के निधन की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई'
अनुपम खेर ने लिखा- 'प्रोड्यूसर शीतल जैन के निधन की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई। मैं कई साल से अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी के तौर पर जानता था। वह बहुत ही अच्छे इंसान थे। भगवान उनके परिवार को इस दुख को झेलने की शक्ति दे।'
शोक में बॉलीवुड
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी रहे शीतल जैन ने शनिवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी उम्र 77 साल थी। शनिवार शाम 5 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications