वोडाफोन के बाद एयरटेल का धमाका प्लान, Jio को मिलेगी टक्कर
नई दिल्लीः कोई भी कंपनी ग्राहकों को लुभाने का मौका नहीं छोड़ रही हैं। टेलीकोम कंपनियां लगातार नए प्लान पेश कर रही हैं। वोडाफोन के बाद अब एयरटेल ने भी अपने प्लान में बदलाव किया है। हाल ही में जियो ने 98 रुपये का टैरिफ प्लान लॉन्च किया था, अब उसके जवाब में एयरटेल ने अपने 93 रुपये वाले टैरिफ प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। एयरटेल के इस बदलाव के बाद ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल-STD कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। ये सुविधा 28 दिनों के लिए होगी।

इस प्लान की वैलिडिटी महज दस दिन थी
इसके साथ रोमिंग फ्री, 100 एसएसएस और एक जीबी डाटा दिया जाएगा। बता दें, पहले इस प्लान की वैलिडिटी महज दस दिन थी। फिलहाल ये प्लान का लाभ लाभ आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना सर्किल के ग्राहकों को ही मिलेगा।

98 रुपये में जियो 2GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रहा है
वहीं अगर जियो की बात की जाए तो 98 रुपये में जियो 2GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। वहीं एक SMS की बात की जाए तो एयरटेल जियो से आगे है। 98 रुपये के प्लान में जियो में द्वारा 300 SMS दिए जा रहे हैं। वहीं एयरटेल रोजाना 100 SMS की सुविधा दे रहा है।

जियो को मिलेगी टक्कर
एयरटेल से पहले वोडाफोन ने भी जियो को टक्कर देने के लिए एक प्लान लॉन्च किया था। हाल ही में वोडाफोन ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए अपने रेड प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान के तहत अब एक महीने के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, नेशनल रोमिंग, 100 एसएमएस और 20 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा।

वोडाफोन ने भी लॉन्च किया था प्लान
इसी प्लान में मूवी का मजा भी ले सकते हैं। वोडाफोन प्ले के जरिए 4,000 रुपये तक की मुफ्त मूवी देखने को मिलेंगी। वहीं 3,500 से ज़्यादा ई-मैगज़ीन के लिए मैग्ज़टर सब्सक्रिप्शन का भी ऑफर दिया गया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications