अब बिना आधार मुश्किल होगा हवाई सफर, बेंगलुरु और हैदराबाद में ट्रायल जारी
सरकार की योजना है कि यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सेवा देने के लिए हवाई अड्डों पर आधार आधारित एंट्री कराई जाए।
नई दिल्ली। देश भर में हवाई अड्डों की सुरक्षा और यात्रियों की प्रवाह क्षमता बढ़ाने के लिए आधार आधारित प्रवेश शुरु किया जा सकता है। फिलहाल अधिकतर यात्री एयरपोर्ट में एंट्री करने के लिए आधार अनिवार्य कर दिया जाएगा।
बता दें कि फिलहाल आंध्र प्रदेश स्थित हैदराबाद और कर्नाटक स्थित बेंगलुरु में आधार का प्रयोग फिलहाल बतौर पायलट प्रोजेक्ट किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही यह प्रक्रिया दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी शुरु की जाएगी।

फिलहाल अधिकतर यात्री प्रिंटेड टिकट या फिर मोबाइल टिकट दिखा कर और एक सरकारी पहचान पत्र दिखा कर हवाई अड्डों में एंट्री करते हैं।
माना जा रहा है अच्छा
हवाई अड्डों पर आधार बेस एंट्री को सुरक्षा के नजरिए से अच्छा उपाय माना जा रहा है। इस प्रक्रिया में प्रिंटेड टिकट या मोबाइल टिकट के साथ कोई सरकारी पहचान पत्र नहीं दिखाना पड़ेगा।
यात्री को मशीन के सामने हाथ दिखाता है और मशीन उसकी उंगलियों के निशान का आधार और एयरलाइंस के डाटाबेस से मिलान कर यह निश्चित कर देता है कि व्यक्ति वैध टिकट धारक है।
माना जा रहा है कि हवाई अड्डों की एंट्री आधार से जोड़कर जहां सुरक्षा के मसले पर और भी दुरुस्त हुआ जा सकेगा वहीं यात्रियों को भीड़ भाड़ से बचाया जा सकेगा।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications