एयरसेल-मैक्सिस डील: सीजेआई के हटने पर कार्ती चिदंबरम ने जताई खुशी तो सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
वकील की खुशी पर जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हम यहां आपको खुश करने के लिए नहीं है
नई दिल्ली। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुड़े एयरसेल मैक्सिस मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के वकील को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कड़ी फटकार झेलनी पड़ी। कार्ति के वकील ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा द्वारा एयरसेल मैक्सिस मामले को जस्टिस अरुण मिश्रा को भेजे जाने पर खुशी जताई। जिसपर नाराज जस्टिस ने कहा कि हम आपको यहां खुश करने के लिए नहीं हैं। यह हमारा संवैधानिक दायित्व है। कार्ति के वकील ने जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा, 'हमें खुशी है कि सीजेआई द्वारा इस बेंच (पीठ) को मामले की सुनवाई के लिए भेजा गया।'

सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति चिदंबरम के वकील को लगाई फटकार
वकील की खुशी पर जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि हम यहां आपको खुश करने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा, 'इस तरह के शब्दों का हमारे सामने इस्तेमाल नहीं करें। हम यहां संवैधानिक दायित्व निभाने के लिए हैं, आपको खुश करने के लिए नहीं। आप अदालत के शिष्टाचार का पालन करें।'

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने खुद को एयरसेल मेक्सिस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था
आपको बता दें कि बुधवार को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने खुद को एयरसेल मेक्सिस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया था। उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहते हुए इस केस को सुना था। ऐसे में वह एक बार फिर से उसी याचिका पर सुनवाई नहीं करना चाहते। सीजेआई दीपक मिश्रा ने कहा था, 'मैंने दिल्ली हाई कोर्ट में 2जी केस की सुनवाई की थी।' बेंच ने कहा था कि जस्टिस अरुण मिश्रा की अगुवाई वाली दूसरी बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी, जो पहले ही ऐसे कई अन्य केसों को सुन रही है।

ईडी ने कार्ति चिदंबरम की 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल सितंबर में एयरसेल-मैक्सिस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम की 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी। ईडी के इस कार्रवाई को कार्ति ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। ईडी पी. चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते हुए एयरसेल-मैक्सिस सौदे को एफआईपीबी द्वारा मंजूरी दिलाने के एवज में कार्ति चिदंबरम द्वारा की कथित रूप से रिश्वत लेने के मामले की जांच कर रहा है
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications