Aircel Maxis Case: चिदंबरम से ED ने की 6 घंटे पूछताछ

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम से ईडी ने करीब छह घंटे पूछताछ की। ईडी के जांच अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नेता चिदंबरम सुबह करीब 11 बजे ईडी के मुख्यालय पहुंचे थे और शाम करीब पांच बजे वापस गए। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने एयरटेल-मैक्सिस डील में चिदंबरम केस में चिदंबरम का बयान दर्ज किया।

मनी लॉन्‍ड्रिंग के मामले में हुई पूछताछ

मनी लॉन्‍ड्रिंग के मामले में हुई पूछताछ

मंगलवार को पी. चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस डील से जुड़े मनी लॉन्‍ड्रिंग के मामले पूछताछ की तो वहीं उसके बेटे से भी ईडी दो बार पूछताछ कर चुका है। इस पूरे मामले में चिंदबरम अपने आपको शुरू से निर्दोष बताते आ रहे हैं।

कोई अपराध नहीं किया है- पी. चिदंबरम

मंगलवार को पूछताछ के बाद पी. चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘ईडी ने एयरसेल-मैक्सिस मामले में एक और दौर की पूछताछ की, इस मामले में कोई एफआईआर नहीं है और न कोई अपराध किया है।'

पी. चिदंबरम पर लगे हैं ये आरोप

पी. चिदंबरम पर लगे हैं ये आरोप

बता दें, एयरसेल-मैक्सिस मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर एयरसेल-मैक्सिस को FDI के अनुमोदन के लिए आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी को किनारे कर दिया। उनपर आरोप है कि एयरसेल-मैक्सिस डील में चिदंबरम ने कैबिनेट कमेटी की अनुमति के बिना ही मंजूरी दी थी। ED ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि एयरसेल ने 2006 में 3500 करोड़ रुपए के FDI को लाने के लिए इजाजत मांगी थी लेकिन वित्त मंत्रालय ने इन आंकड़ों को कम करके दिखाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+