Aircel Maxis case: ED ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, पी चिदंबरम समेत 9 आरोपियों के नाम शामिल
नई दिल्ली। एयरसेल-मैक्सिस डील मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में पी. चिदंबरम का नाम आरोपी के तौर पर शामिल है। चिदंबरम के अलावा चार्जशीट में 8 और लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोप-पत्र पर विचार करने की तारीख 26 नवंबर तय किया है। इसके साथ-साथ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 26 नवंबर तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इससे पहले 25 अक्टूबर तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी थी।

ईडी की चार्जशीट में पी. चिदंबरम पर एफडीआई के नियमों की अनदेखी कर एयरसेल-मैक्सिस कंपनी को लाभ पहुंचाने का आरोप है। ईडी का आरोप है कि 80 करोड़ डॉलर (लगभग 3500 करोड़ रुपए से ज्यादा) एफडीआई की मंजूरी मांगी गई थी। राशि ज्यादा होने की वजह से कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफोयर्स (सीसीईए) ही मंजूरी देने के लिए अधिकृत थी लेकिन उससे मंजूरी नहीं ली गई। इस मामले में 5 जून 2018 को पी चिंदबरम ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए प्रस्तुत हुए थे, जहां उनसे पूछताछ की गई थी।
प्रवर्तन निदेशालय ने पटियाला हाउस कोर्ट में दायर चार्जशीट में पी. चिदंबरम समेत कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया है। साथ ही कोर्ट ने चार्जशीट पर विचार के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की है। एयरसेल मैक्सिस मामले में सीबीआई पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जिसमें पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को भी आरोपी बनाया गया है जबकि पहले उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के अलावा 16 लोगों के नाम शामिल थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications