जियो से मुकाबले के लिए अब एयरसेल लेकर आई फ्री कॉलिंग-फ्री डेटा का ऑफर
एयरसेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो ऑफर मार्केट में लॉन्च किए हैं। इन दोनों ऑफर्स पर ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के आने के बाद मोबाइल ग्राहकों को जमकर जबरदस्ट छूट वाले ऑफर मिल रहे हैं। एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के बाद अब एयरसेल ने भी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक प्लान मार्केट में उतारा है।

एयरसेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो ऑफर मार्केट में लॉन्च किए हैं। इन दोनों ऑफर्स पर ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी।
एयरसेल का पहला प्लान RC249 है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल (लोकल और एसटीडी) के साथ अनलिमिटेड 2जी इंटरनेट डेटा मिलेगा।
इसके अलावा 4जी मोबाइल इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अलग से 1.5 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलेगा। एयरसेल का दूसरा प्लान RC14 है। इस प्लान के तहत एक दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल और एसटीडी) की सुविधा मिलेगी।
वोडाफोन पहले ही ला चुका है प्लान
आपको बता दें कि इससे पहले वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल के दो प्लान मार्केट में उतारे थे। इन दोनों प्लान पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी।
पहले प्लान के मुताबिक 144 रुपए से ऊपर का रिचार्ज कराने पर प्रीपेड ग्राहकों को वोडाफोन टू वोडाफोन अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 50 एमबी इंटरनेट डेटा बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।
दूसरे प्लान में 344 से ज्यादा का रिचार्ज कराने पर वोडाफोन अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री कॉल्स, सभी मोबाइल नेटवर्क पर फ्री रॉमिंग और 4जी मोबाइल पर 300 एमबी इंटरनेट डेटा फ्री देगा।
आइडिया के ग्राहकों के लिए है ये ऑफर
आइडिया ने भी हाल ही में वॉयस कॉलिंग में अपने ग्राहकों को दो बड़े ऑफर दिए। आइडिया ने ग्रहकों को 148 और 348 के पैक में अनलिमिटेड वाइस कॉलिंग दी है।
148 रुपए के प्लान की बात करें तो आइडिया के प्रीपेड ग्राहकों को इसके जरिये देशभर में किसी भी आइडिया टू आइडिया नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। 148 रुपए के प्लान में 4G हैंडसेट वाले ग्राहकों को 300 एमबी और अन्य को 50 एमबी डाटा मिलेगा।
आइडिया ने दूसरा प्लान 348 रुपए में दिया है। 348 के प्लान में आइडिया ग्राहक पूरे भारत में में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड मुफ्त लोकल-एसटीडी वॉयस कॉल कर सकेंगे। डाटा की बात करें तो 4G हैंडसेट वाले ग्राहकों को इसके अंतर्गत 1 जीबी जबकि अन्य ग्राहकों को 50 एमबी डाटा मुहैया कराया जाएगा।
ये हैं एयरटेल के प्लान
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए फ्री वॉयस कालिंग के प्लान मार्केट में लॉन्च किए हैं।
एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए फ्री वॉयस कालिंग के दो नए प्लान मार्केट में उतारे। ये पैक 145 रुपये और 345 रुपये के हैं। इसमें मोबाइल डाटा की भी सुविधा दी गई है।
एयरटेल के 145 रुपये वाले ऑफर पैक पर नजर डालें तो इसमें ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 300 एमबी डाटा के साथ-साथ देशभर में एयरटेल के नंबरों पर फ्री कॉल करने की सुविधा मिलेगी।
एयरटेल के 345 रुपये वाले ऑफर पैक के रिचार्ज के बाद ग्राहकों को एक जीबी 4जी डाटा मिलेगा। साथ ही देशभर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री में बात करने की सुविधा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications