Air Strike: बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स के हमले में जैश सरगना मसूद अजहर का भाई भी ढेर
नई दिल्ली। मंगलवार को इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने पाकिस्तान में घुसकर आतंक के ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद के अड्डों पर बम गिराए गए और यहां पर मौजूद उन आतंकियों को निशाना बनाया गया जो कश्मीर में आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे। इस हमले में मौलाना मसूद अजहर का करीबी युसूफ अजहर ढेर हुआ। इसके साथ ही जैश के चार और आतंकियों को भी ढेर किया गया है। जो भी आतंकी मारे गए हैं उनमें से एक अजहर का भाई है और कंधार हाइजैकर्स में से एक था।

जैश के कौन से आतंकी ढेर
आईएएफ के हमले में जैश के आतंकी मौलाना अम्मार और मौलाना तल्हा सैफ को निशाना बनाया गया है। मौलाना अम्मार अफगानिस्तान और कश्मीर में गतिविधियां संचालित कर रहा था। वहीं मसूद अजहर का भाई इब्राहिम अजहर भी हमले के चपेट में आया है। इब्राहीम आईसी-814 की हाइजैकिंग में शामिल था। इसके अलावा कश्मीर में गतिविधियों के लिए मुखिया बनाए गए आतंकी मुफ्ती अजहर खान कश्मीरी को भी निशाना बनाया गया है। सरकार के सूत्रों की ओर से बताया गया है कि हमले के दौरान आईएएफ की ओर से छह बम गिराए गए थे। इन सभी बमों को वजन करीब 1000 किलो बताया जा रहा है।
Key Jaish e Mohammed terrorists targeted in today’s air strikes: Mufti Azhar Khan Kashmiri, head of Kashmir operations(pic 1) and Ibrahim Azhar(pic 2), the elder brother of Masood Azhar who was also involved in the IC-814 hijacking pic.twitter.com/IUv1njNygA
— ANI (@ANI) February 26, 2019
350 आतंकी ढेर
14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के साथ ही जैश के कमांडर और आतंकी मौलाना मसूद अजहर का जिक्र छिड़ा है। साल 1999 में कंधार कांड के बाद जम्मू कश्मीर की जेल से रिहा, अजहर अब भारत के लिए सिरदर्द बन चुका है।मसूद अजहर वही आतंकी है जिसे वर्ष 1999 में एयर इंडिया की फ्लाइट आईसी814 की हाइजैकिंग के समय भारत ने छोड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एयर स्ट्राइक में 350 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है, जिनमें से 25 ट्रेनी बताए जा रहे हैं। जिन कैंप को निशाना बनाया गया, उनकी पहचान 20-21 फरवरी के बीच ही कर ली गई थी। मुख्य हमले से पहले रिफ्यूलर टैंक ने ट्रालय उड़ान भरी थी। मुख्य हमले में वायुसेना ने लेजर गाइडेड बम का प्रयोग किया गया।












Click it and Unblock the Notifications