रिटायर हुए आरकेएस भदौरिया, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने संभाली वायु सेना की कमान

नई दिल्ली, सितंबर 30: एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने गुरुवार को नए भारतीय वायु सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। वीके चौधरी ने एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया का स्थान लिया। निवर्तमान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया 30 सितंबर 2021 को रिटायर हो रहे हैं। रिटायरमेंट से पहले निवर्तमान वायुसेना चीफ ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बता दें कि, फाइटर पायलट एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी चीन के साथ संकट के चरम के दौरान लद्दाख सेक्टर के प्रभारी थे।

Recommended Video

    VR Chaudhari बने नए Air Force Chief, जानें वीआर चौधरी के बारे में सबकुछ | वनइंडिया हिंदी
    Air Marshal Vivek Ram Chaudhari took over as the new Indian Air Force (IAF) chief

    वीआर चौधरी देश के 27वें वायुसेना प्रमुख होंगे। वर्तमान में एयर मार्शल चौधरी वायुसेना के उप प्रमुख के पद पर तैनात हैं। वीआर चौधरी ने फील्ड फॉर्मेशन और वायु सेना मुख्यालय दोनों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। ऐसे समय में बल संभालेंगे जब देश अभी भी चीन के साथ सीमाओं पर गतिरोध की स्थिति में है और अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी से इस क्षेत्र में तनाव अधिक है।

    चौधरी रूस से एस-400 जैसी आधुनिक वायु रक्षा प्रणालियों के संचालन के लिए भी जिम्मेदार होंगे, जिन्हें जल्द ही शामिल किया जाएगा। वह लड़ाकू विमान बेड़े के आधुनिकीकरण के लिए भी जिम्मेदार होंगे क्योंकि निकट भविष्य में अधिक स्वदेशी और विदेशी मूल के लड़ाकू विमानों को शामिल करने की योजना है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के छात्र रहे एयर मार्शल चौधरी 29 दिसंबर 1982 को भारतीय वायुसेना की युद्धक शाखा में शामिल हुए थे।

    वायुसेना का उप प्रमुख बनने से पहले वीआर चौधरी पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे। वीआर चौधरी को सेना में करीब 38 वर्षों का अनुभव है। इस विशिष्ट करियर में उन्होंने भारतीय वायुसेना में कई प्रमुख लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। जिनमें मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग 29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान शामिल हैं। एयर मार्शल के पास इन विमानों के परिचालन उड़ान सहित 3,800 घंटे से अधिक का उड़ान का अनुभव है।

    आज सेवानिवृत्त हुए वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया के 41 साल लम्बे शानदार करियर की खासियत रही है कि उन्होंने वायु सेना प्रमुख के रूप में जिस 'पैंथर्स' स्क्वाड्रन, हलवारा एयरबेस से मिग-21 में पहली उड़ान भरी थी, वहीं रिटायर होने से पहले फिर उसी एयरबेस पर और उसी स्क्वाड्रन के साथ 13 सितम्बर को मिग-21 में अंतिम उड़ान भरकर वायुसेना प्रमुख का अपना करियर समाप्त कर दिया। भदौरिया 36 राफेल और 83 मार्क1ए स्वदेशी तेजस जेट सहित दो मेगा लड़ाकू विमान सौदों में अहम भूमिका निभाई थी।

    यर चीफ मार्शल भदौरिया ने सितंबर 2019 में वायुसेना प्रमुख का पद संभाला था. भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया और वह कई पदों पर रहे। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र भदौरिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' पुरस्कार भी जीता। करीब चार दशक की सेवा के दौरान भदौरिया ने जगुआर स्क्वाड्रन और एक प्रमुख वायु सेना स्टेशन का नेतृत्व किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+