एयर मार्शल संदीप सिंह होंगे वायुसेना के वाइस चीफ, एयर मार्शल अमित देव पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख बनाए गए
एयर मार्शल संदीप सिंह होंगे वायुसेना के वाइस चीफ, एयर मार्शल अमित देव पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख बनाए गए
नई दिल्ली, 24 सितंबर: एयर मार्शल संदीप सिंह को भारतीय वायु सेना का अगला उप प्रमुख (वाइस चीफ) नियुक्त किया गया है। वह एयर मार्शल वीआर चौधरी का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर को वायु सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लेंगे। एयर मार्शल अमित देव को पश्चिमी वायु कमान के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल पूर्वी वायु कमान के चीफ हैं। एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के लिए इंटिग्रेटिड डिफेंस स्टाफ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को इन नियुक्तियों का ऐलान किया गया है।
हाल में किए गया था नए वायुसेना चीफ के नाम का ऐलान
हाल ही में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद पर तैनात एयर मार्शल वीआर चौधरी को अगले वायुसेना प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया था। इसके साथ ही कुछ और नियुक्तिां भी रक्षा मंत्रालय ने की थीं। एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को दिल्ली स्थित पश्चिमी वायु कमान (डब्ल्यूएसी) के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। शिलांग स्थित पूर्वी कमान में मौजूदा एयर मार्शल आरडी माथुर एक अक्तूबर को बंगलूरू स्थित प्रशिक्षण कमान में जा रहे हैं, उनकी जगह एयर मार्शल अमित देव लेंगे। इन नियुक्तियों के बाद खाली पदों के लिए आज नए नामों का ऐलान हुआ है।
एयर मार्शल वीआर चौधरी बनेंगे वायुसेना के नए चीफ, जानिए इनके बारे में