अमृतसर: एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने एयरपोर्ट से बरामद किया एक किलो सोना
एयर इंटेलिजेंस यूनिट को ये कामयाबी उस समय मिली जब जांच के दौरान एक ब्रीफकेस से करीब एक किलो सोना अलग-अलग यूनिट्स में बरामद हुआ।
अमृतसर। अमृतसर में एयर इंटेलिजेंस यूनिट को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने अमृतसर हवाई अड्डे से एक किलोग्राम सोना बरामद किया है। जांच टीम को ये सोना एक ब्रीफकेस से मिला है। बताया जा रहा है कि इसे ब्रीफकेस में बेहद ही संभाल कर रखा गया था।

एयर इंटेलिजेंस यूनिट को कामयाबी
एयर इंटेलिजेंस यूनिट को ये कामयाबी उस समय मिली जब अमृतसर हवाई अड्डे पर जांच अभियान में जुटी हुई थी। उसी समय जांच टीम को एक ब्रीफकस मिला, जिसमें करीब एक किलो सोना अलग-अलग टुकड़ों में रखा गया था। ब्रीफकेस में सोने को अलग-अलग यूनिट्स में छिपाया गया था। जैसा कि आप तस्वीर में देख पा रहा हैं सोना छिपाने का ये तरीका बिल्कुल अलग था। इस कवायद के पीछे यही योजना थी कि किसी को इस सोने की जानकारी नहीं मिल सके।
फिलहाल अमृतसर एयरपोर्ट से एयर इंटेलिजेंस यूनिट को मिली इस कामयाबी के बाद, जांच टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि आखिर ये सोना किसका है। कहां से आया है और कहां ले जाया जा रहा था। इस मामले की तफ्तीश की जा रही है, लेकिन जिस तरह से ब्रीफकेस में सोने को रखा गया थे ये बेहद चौंकाने वाला मामला लग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications