एयर इंडिया को मिला ऐसा खिताब की आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान
एविएशन इनसाइट कंपनी फ्लाइटस्टेट्स हर साल सबसे खराब और सबसे अच्छी एयरलाइंस की लिस्ट जारी करती है। जिसमें एआईआर को तीसरी सबसे खराब एयरलाइंस का खिताब मिला है।
नई दिल्ली। भारतीय एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया को उसकी सुविधाओं के लिहाज से एक ऐसे खिताब से नवाजा गया है, जिसको कंपनी बिल्कुल नहीं लेना चाहेगी। दरअसल कंपनी फ्लाइटस्टेट्स ने एयर इंडिया को दुनिया की तीसरी सबसे खराब एयरलाइंस माना है। खराब एयरलाइंस के मामले में एयर इंडिया से ऊपर आइसलैंड एयरलाइंस दूसरे नंबर पर है जबकि सबसे खराब एयरलाइंस का सेहरा इल अल एयरलाइंस के सिर बंधा है।

एविएशन इनसाइट कंपनी फ्लाइटस्टेट्स हर साल सबसे खराब और सबसे अच्छी एयरलाइन्स की लिस्ट जारी करती है। कंपनी के मुताबिक इस लिस्ट को जारी करने से पहले वो 500 अलग-अलग माध्यमों से डाटा इकट्ठा करती है। इसमें सफाई, समय की पाबंदी और दूसरी सुविधाओं की समीक्षा की जाती है। इसके बाद वो दुनिया की दस बेहतर और बदतर एयरलाइंस की लिस्ट जारी करती है। इस साल भी कंपनी ने लिस्ट जारी की है। कंपनी ने किस एयरलाइंस को माना है सबसे बेहतर और किसको सबसे खराब, ये हम आपको बता रहे हैं। माना जाता है कि एविएशन इनसाइट कंपनी फ्लाइटस्टेट्स एयरलाइंस को लेकर जो लिस्ट जारी करती है, उससे भी मुसाफिर एयरललाइंस को लेकर फैसले करते हैं कि किस एयरलाइंस से सफर किया जाए और किससे नहीं।
साल 2016 की दस सबसे खराब एयरलाइंस
1. इल अल - 56 फीसदी2. आइसलैंड एयर- 41.05 फीसदी 3. एयर इंडिया- 38.71 फीसदी 4. फिलीपाइन एयरलाइन्स- 38.33 फीसदी 5. आसियाना एयरलाइन्स- 37.46 फीसदी 6. चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स - 35.8 फीसदी 7. हॉन्ग-कॉन्ग एयरलाइन्स - 33.42 फीसदी 8. एयर चाइना - 32.73 फीसदी 9. कोरियन एयरलाइन्स - 31.74 फीसदी 10. हैनन एयरलाइन्स - 30.3 फीसदी
फ्लाइटस्टेट्स की लिस्ट में साल 2016 की दस सबसे बेहतर एयरलाइन्स
1. केएलएम- 11.47 फीसदी 2. एलबेरिया- 11.82 फीसदी 3. जल - 12.2 फीसदी 4. कतर एयरवेज- 13.66 फीसदी5. ऑस्ट्रियन - 14.26 फीसदी6. एएनए- 14.46 फीसदी7. सिंगापुर एयरलाइन्स - 14.55 फीसदी8. डेल्टा एयरलाइन्स - 14.83 फीसदी9. टैम लिनहास अरियास - 14.93 फीसदी 10. कंतास - 15.7 फीसदी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications