AIR इंडिया ने तेल अवीव की सभी फ्लाइट्स पर 30 अप्रैल तक लगाई रोक, ये एयरलाइंस भी प्रभावित

Air India Flights News: इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, एयर इंडिया एयरलाइंस ने तेल अवीव से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर 30 अप्रैल तक रोक लगा दी है।

एयर इंडिया ने अपने जारी एक पोस्ट में कहा कि मध्य पूर्व में उभरती स्थिति के मद्देनजर तेल अवीव से आने-जाने वाली हमारी फ्लाइट्स 30 अप्रैल तक निलंबित रहेंगी। हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिन्होंने तेल अवीव से आने-जाने के लिए बुकिंग कराई है।

Air India airlines

एयरलाइंस ने यह भी कहा कि इस अवधि के दौरान अवीव, पुनर्निर्धारण और कैंसिलेशन फी पर एक बार की छूट के साथ, हम यह दोहराना चाहेंगे कि एयर इंडिया में, हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। पिछले रविवार को ही एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा था कि दिल्ली और तेल अवीव के बीच सीधी फ्लाइट्स फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं।

पांच महीने के अंतराल में ही शुरू हुई थी सेवाएं
आपको बता दें कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली भारतीय वाहक एयर इंडिया ने लगभग पांच महीने के अंतराल के बाद 3 मार्च को तेल अवीव के लिए उड़ानें फिर से शुरू की थीं। इजरायली शहर पर हमास के हमले के मद्देनजर एयर इंडिया ने सबसे पहले 7 अक्टूबर, 2023 से तेल अवीव के लिए फ्लाइट्स निलंबित कर दी थीं। एयर इंडिया राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इजरायली शहर के बीच 4 वीकली फ्लाइट्स संचालित करती है।

इन एयरलाइंस ने भी लगाई रोक

  • हाल के दिनों में, कई अंतरराष्ट्रीय यात्री एयरलाइंस कंपनियों ने इसी कारण से अपनी फ्लाइट्स निलंबित कर दीं।
  • 15 अप्रैल को, जर्मन एयरलाइन समूह लुफ्थांसा ने भी इजराइल पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद अम्मान, बेरूत, एरबिल और तेल अवीव के लिए फ्लाइट्स पर रोक लगा दी।
  • संयुक्त अरब अमीरात स्थित एतिहाद एयरवेज भी तेल अवीव और अम्मान के लिए सेवाएं रद्द करते हुए इसमें शामिल हो गया।
  • 13 अप्रैल की देर शाम से 15 अप्रैल की सुबह तक क्षेत्र में अस्थायी हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एमिरेट्स एयरलाइंस ने भी अपनी कुछ फ्लाइट्स पर रोक लगा दी और कुछ का रूट डायवर्ट कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+