Air India Plane Crash: कौन है ये शख्स? प्लेन क्रैश के बाद मोबाइल में फोटो लेकर तलाश रहा अपनी मां और बेटी
Air India Plane Crash: अहमदाबाद एयर पोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट 12 जून को हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में फ्लाइट में सवार 242 यात्रियों में से केवल एक यात्री जीवित बचा है बाकी 241 की मौत हो चुकी है। प्लेन क्रैश में शव इतने क्षत-विक्षत हो चुके हैं कि लोगों की पहचान कर पाना मुमकिन नहीं हैं।
इस हादसे में मारे गए लोगों की अलग-अलग कहानी है लेकिन इस प्लेन क्रैश में कई ऐसे पीड़ित हैं जिनका फ्लाइट में मारे गए यात्रियों से कोई रिेश्ता नहीं है फिर भी भयंकर पीड़ा सह रहे हैं। इन्हीं पीड़ितों में अहमदाबाद का रहने वाले ठाकुर रवि भी है जो बीते 24 घंटे से अपनी मां और दो साल की बेटी की फोटो मोबाइल में लिए उनकी तलाश में इधर-उधर भटक रहा है।

बता दें गुरुवार की दोपहर को हुआ ये प्लेन क्रैश यात्रियों के साथ उस मेस और हॉस्टल के लिए काल साबित हुआ, जिससे ये एयर इंडिया का प्लेन जाकर टकराया था। जिसमें बड़ी संख्या में मेडिकल स्टूडेंट और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई लोगों की मौत हो गई है। ठाकुर रवि की मां और दो साल की बेटी भी मेडिकल कॉलेज के यूजी स्टूडेंड की इसी मेस में मौजूद थे जो इस हादसे के बाद से लापता हैं।
कौन हैं ये ठाकुर रवि?
ठाकुर रवि बीजे मेडिकल कॉलेज की यूजी मेस संभालते हैं। ठाकुर रवि के अलावा उनकी मां और पत्नी भी इसी मेस में काम करते हैं। ठाकुर रवि ने बताया, जब गुरुवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे ये हादसा हुआ तब वो रेजिडेंट डॉक्टर्स का टिफिन पहुंचाने सिविल अस्पताल गए थे। प्लेन क्रैश की घटना सुनकर वो भाग कर जब मेस में पहुंचे तो हर तरफ तबाही मची थी। इस हादसे में उनकी पत्नी तो बच गई हैं लेकिन उनकी मां सरला जी ठाकुर है और दो साल की बेटी आद्या प्रहलाद ठाकुर लापता है।
मां बेटी की तलाश में भटक रहाे रवि
मोबाइल में अपनी मां और दो साल की बेटी की तस्वीर लेकर रवि ठाकुर कल से इधर-उधर भटक रहा है। रवि ठाकुर ने कहा, "इस क्रैश के बाद मेस में काम करने वाली सभी महिलाएं जान बचाकर बाहर निकल आईं थी जिसमें मेरी पत्नी भी शामिल थीं लेकिन मेरी मां और बेटी को मैं तलाश रहा हूं लेकिन वो कहीं नहीं मिल रही है। मैंने अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर भी देख लिया है। प्लीज मेरी मदद करिए।












Click it and Unblock the Notifications