Air India Plane Crash: PM मोदी ने अहमदाबाद में क्रैश साइट का किया दौरा, अस्पताल में घायलों से भी की मुलाकात

Air India Plane Crash (PM Narendra Modi): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (13 जून, 2025) अहमदाबाद में हैं। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश साइट पर हालातों का जायजा लिया। अब पीएम मोदी घायलों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। पीएम मोदी सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर ही अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे थे। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। सामने आए वीडियो में पीएम मोदी विमान हादसे में अकेले जिंदा बचे शख्श रमेश विश्वास कुमार से भी मुलाकात की है।

एयर इंडिया का बोइंग 787‑8 ड्रीमलाइनर (फ्लाइट AI171), जो लंदन गेटविक के लिए रवाना हुआ था, 12 जून को दोपहर में अहमदाबाद हवाई अड्डे से टेक‑ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अब तक 265 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इस दुर्घटना में विमान में सवार 12 क्रू के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई है। वो इस विमान में सवार थे।

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया विमान हादसा और उसकी गंभीरता

  • एयर इंडिया विमान AI171 में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 चालक दल सदस्य शामिल थे
  • 241 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई-इनमें यात्रियों व विमान पर मौजूद लोग शामिल हैं । विमान के गिरने से नीचे के हॉस्टल परिसर में भी कई लोग मारे गए। अब तक कुल संख्या 265 है।
  • इस हादसे में विमान में सवार केवल एक व्यक्ति, ब्रिटिश नागरिक विशाल कुमार रमेश जिंदा बच गए हैं। जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। ये विमान के हॉस्टल में गिरने से एक इमरजेंसी एग्जिट से भागकर बचे थे।
  • विमान टेक‑ऑफ के लगभग 650 फुट की ऊंचाई पर "मे-डे" कॉल करने के बाद अचानक नीचे गिरी और हॉस्टल परिसर में धधकते हुए समा गई ।

राहत और जांच की कार्रवाई

एनडीआरएफ, IAF, BSF, NSG सहित कई एजेंसियों ने बचाव कार्य शुरू किया था। क्रैश स्थल पर ब्लैक बॉक्स बरामद किया गया और भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है, जिसमें बोइंग, GE एयरस्पेस समेत यूके और यूएस के एजेंसियां शामिल हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+