एयर इंडिया विमान हादसे में अब तक 265 की मौत; ट्रंप बोले 'हर मदद को तैयार', पाक PM शहबाज ने जताया गहरा शोक

Air India Plane Crash in Ahmedabad: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। दुनियाभर के नेताओं ने इस त्रासदी पर गहरा दुख जताया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) से लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) तक ने इस दर्दनाक घटना पर संवेदना जताई है।

अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 कुछ मिनट में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कम से कम 265 लोगों की मौत हो चुकी है। यह विमान टेकऑफ के तुरंत बाद पास के एक सरकारी अस्पताल के हॉस्टल पर गिरा, जिससे इलाके में मलबे का ढेर और भारी तबाही का मंजर देखने को मिला।

Air India Plane Crash in Ahmedabad

अब तक 265 शव अस्पताल पहुंचे
गुजरात के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कनन देसाई ने पीटीआई को बताया कि 265 शव अस्पताल पहुंच चुके हैं। विमान में सवार एक ब्रिटिश नागरिक विश्वशकुमार रमेश चमत्कारिक रूप से हादसे में बच निकले। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) गुजरात चैप्टर के प्रमुख डॉ. मेहुल शाह ने बताया कि हादसे में 3 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत हुई है, जबकि कई छात्र घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जमीन पर मौजूद कम से कम 24 लोगों की भी मौत की खबर है।

विमान हादसे पर दुनिया भर से आईं संवेदनाएं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, यह एक भयावह दुर्घटना थी। हमारी संवेदनाएं भारत के साथ हैं। हम जो भी मदद कर सकते हैं, जरूर करेंगे।' पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अहमदाबाद के निकट एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दुखी हूं। इस भारी क्षति से पीड़ित परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।'

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी जताया दुख
प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लिखा, 'जो दृश्य सामने आ रहे हैं, वो बेहद दर्दनाक हैं।' यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने लिखा कि, यह दुख की घड़ी है, यूरोप भारत के साथ खड़ा है।' नेपाल, मलेशिया और मालदीव जैसे देशों ने भी अपनी संवेदनाएं भेजी हैं।

हादसे की टाइमलाइन और फ्लाइट डिटेल

  • एयर इंडिया की यह फ्लाइट AI171 थी, जो बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था।
  • यह विमान उसी दिन दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था और फिर वहां से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ।
  • टेकऑफ का समय था दोपहर 1:39 बजे।
  • उड़ान भरते ही विमान ने 'MAYDAY' कॉल दी और फिर संपर्क टूट गया।

हादसे का वीडियो वायरल
हादसे के कुछ ही देर बाद विमान के टेकऑफ का एक वीडियो सामने आया, जिसमें देखा गया कि विमान हवा में बैलेंस बनाए रखने की कोशिश कर रहा है और धीरे-धीरे ऊंचाई खोते हुए जमीन से टकराकर आग के गोले में तब्दील हो जाता है।

विमान में कौन-कौन था सवार
विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें:

  • 230 यात्री
  • 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे।

इनमें:

  • 169 भारतीय नागरिक
  • 53 ब्रिटिश नागरिक
  • 1 कनाडाई नागरिक
  • 7 पुर्तगाली नागरिक थे।

विमान के कैप्टन सुमीत सभरवाल थे, जिनके पास 8,200 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव था। सह-पायलट क्लाइव कुंदर भी अनुभवी थे।

सरकार का रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और हर संभव मदद देने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री ने एक्स (Twitter) पर अहमदाबाद की इस त्रासदी पर गहरा दुख भी जताया। गृह मंत्री अमित शाह और नागर विमानन मंत्री स्वयं अहमदाबाद पहुंचे।

एयर इंडिया का बयान और जांच
एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि 'यह अत्यंत दुखद क्षण है। हमारी प्राथमिकता पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद करना है। एयर इंडिया ने यात्रियों और उनके परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर- 1800 5691 444 जारी किया है। इस हादसे की जांच अब एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+