Air India plane crash: एयर इंडिया प्‍लेन क्रैश में 241 यात्रियों की मौत, जीवित बचा महज ये 1 यात्री

Air India plane crash: अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए रवाना हुआ एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार की दोपहर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। ये विमान टेक-ऑफ के पांच मिनट के अंदर ही क्रेश हो गया था। इस विमान में 230 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स सहित कुल 242 लोग सवार थे।

एयर इंडिया ने गुरुवार की देर रात 242 लोगों में से 241 की मृत्यु की पुष्टि की है। सभी यात्रियों में महज एक यात्री जीवित बचा है जिसका अस्‍पताल में इजाज चल रहा है। जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। एयर इंडिया की इस फ्लाइल में सवार यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।

Air India plane crash

रडार डेटा के अनुसार, विमान ने दोपहर 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन समुद्र तल से 625 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद उसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गई और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे जो लंदन में अपनी बेटी और पत्‍नी से मिलने के लिए जा रहे थे, उनकी भी इस दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है।

Air India plane crash

टेक-ऑफ के 5 मिनट बाद ही क्रैश हो गया था विमान

दरअसल, गुरुवार को यात्रियों से भरे एयर इंडिया के इस विमान ने अहमदाबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर 1बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और पांच मिनट बाद ही एयर पोर्ट से कुछ दूरी पर जाकर क्रैश हो गया।

मेडिकल कॉलेज की मेस पर गिरा था प्‍लेन, मच गई तबाही

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पहले ये प्‍लेन मेघानी नगर में बीजे मेडिकल कॉलेज की मेस की इमारत से टकराया और उसके बाद अतुल्‍मय हॉस्‍टल से जा टकराया। इमारत से टकराते ही पूरा प्‍लेन आग के गोले में तब्दील हो गया। इस घटना के जो वीडियो सामने आएं हैं उनमें रनवे से उड़ते ही प्‍लेन डगमगाता हुआ नीचे की ओर जाता दिख रहा है और कुछ ही देर में काला धुंआ और आग की लपटे नजर आ रही थी।

Air India plane crash

मेडिकल स्‍टूडेंट भी गंभीर रूप से हुए है घायल

मेडिकल कॉलेज की मेस में जब ये प्‍लेन क्रैश होकर गिरा उस समय मेडिकल स्‍टूडेंट खाना खा रहे थे। इस हादसे में बड़ी संख्‍या में ये स्‍टूडेंट भी घायल हुए हैं। इस प्‍लेन क्रैश के बाद हॉस्‍टल और मेस में चीख पुकार मच गई थी।

बुरी तरह झुलस गया प्‍लेन के यात्रियों का शव

वहीं प्‍लेन क्रैश में सवार यात्रियों के शव बुरी तरह झुलस चुके हैं जिसके कारण इनकी पहचान कर पाना असंभव हैं। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच करवाने का आदेश दिया है। जहां ये प्‍लेन क्रैश होकर गिरा वहां चारों तरफ यात्रियों के जले हुए शवों के टुकड़े प्‍लेन के मलबे में पड़े हुए नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+