सिख पायलट से हुई बदसलूकी, स्पेन एयरपोर्ट पर उतरवाई पगड़ी
नई दिल्ली। एयर इंडिया के पायलट कैप्टन सिमरनजीत सिंह गुजराल को नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। स्पेन में कथित तौर पर उन्हें अपनी पगड़ी उतारने के लिए मजबूर किया गया। एयर इंडिया के पायलट कैप्टन सिमरनजीत सिंह जब स्पेन से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI136 में उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट क चेकिंग प्वाइंट से आगे बढ़ने लगे तो उन्हें वहां के सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया।

स्पेन की राजधानी मैड्रिड के हवाई अड्डे पर मेटल डिटेक्टर से गुजर कर निकले, तो उनके गुजरने पर कोई अलार्म नहीं बजा, लेकिन इसके बावजूद वहां तैनात पुलिसवालों और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पगड़ी उतारकर ट्रे में रखने के लिए कहा। समरजीत ने इसका विरोध किया तो वहां के अधिकारियों ने उन्हें मजबूर किया और उनपर नस्लीय टिप्पणी की।
सिमरनजीत भी नहीं माने और उन्होंने बताया कि ये हमारे धर्म के विरूद्ध है। सार्वजनिक जगहों पर सिखों को केश खुले रखने की मनाही है, लेकिन जब सुरक्षाकर्मी नहीं माने तो वहीं सिक्यॉरिटी पॉइंट पर बैठ गए। फ्लाइट में देरी हो रही थी, लेकिन जब सुरक्षाकर्मी नहीं माने तो फ्लाइट के अन्य पायलट वहां आकर उसे दूसरे चेकिंग प्वाइंट से लेकर ले गए।
कैप्टन सिमरनजीत ने कहा कि मैड्रिड एयरपोर्ट पर सिखों के साथ बदतमीजी अक्सर होती रहती है। इस घटना पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने भी नाराजगी जताई है। गुरुद्वारा कमिटी के प्रेजिडेंट मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस मामले के बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications