Air India विनिवेश: अपने 76 फीसदी इक्विटी शेयर बेचेगी सरकार
नई दिल्ली। लगातार घाटे में चल रही सरकारी विवामन कंपनी एयर इंडिया को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी लगभग शुरू हो गई है। सरकार ने एयर इंडिया के विनिवेश के लिए बड़ा फैसला लेते हुए उसके 76 फीसदी हिस्से को बेचने की तैयारी कर ली है। इसके लिए बोली लगाई जाएगी। एयर इंडिया के निजीकरण के लिए अर्नेस्ट एंड यंग को ट्रांजैक्शन एडवायजर के तौर पर नियुक्त किया है। इस विनिवेश में भारत सरकार के हिस्से के 76 फीसदी इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे।

आपको बता दें कि इस नीलामी मे एअर इंडिया की सब्सिडरी AISAT और AIXL की भी 50 फीसदी हिस्सेदारी शामिल होगी। नीलामी के पहले चरण में एयर इंडिया के चार्टर और किफायती सर्विस कैरियर एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोली लगाई जाएगी। अगले चरण में एयर इंडिया ट्रांसपोर्ट सर्विसेज, होटल कॉरपोरेशन तथा एयर इंडिया एलाइड सर्विसेज की बोली लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications