Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Air India की फ्लाइट में बड़ी लापरवाही, यात्री को खाने में मिला ब्लेड, कंपनी ने मानी गलती

Air India Flight Meal: एयर इंडिया एयरलाइंस में खामियों की खबरें लगातार सामने आ रही है। अब एयर इंडिया अपने खाने को लेकर आलोचना झेल रहा है। एयर इंडिया की बेंगलुरु-सैन फ्रांसिस्को (यूएस) जाने वाली फ्लाइट में बड़ी लापरवाही सामने आई है।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया फ्लाइट में पैसेंजर को खाने में मेटल का ब्लेड मिला है। इंटरनेशनल फ्लाइट में हुई इस बड़ी लापरवाही को लेकर एयरलाइंस कंपनी ने भी अपनी गलती मानी है। इसी के साथ बयान जारी करते हुए माफी मांगी है।

Air India Flight Meal

कंपनी ने जारी किया बयान

एयर इंडिया के मुख्य ग्राहक अनुभव अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा, "एयर इंडिया इस बात की पुष्टि करता है कि हमारी एक फ्लाइट में एक गेस्ट के खाने में वस्तु मिली थी। जांच के बाद यह पता चला है कि यह हमारे खानपान भागीदार की सुविधाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी प्रोसेसिंग मशीन से आई थी।"

उन्होंने आगे कहा कि हमने अपने खानपान भागीदार के साथ मिलकर ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए उपायों को मजबूत करने पर काम किया है, जिसमें प्रोसेसर की अधिक बार जांच करना शामिल है, खासकर किसी भी कठोर सब्जी को काटने के बाद।

इन-फ्लाइट खाने में निकला ब्लेड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया की बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट AI 175 में एक पैसेंजर को भुने हुए शकरकंद और अंजीर चाट के अपने इन-फ्लाइट भोजन में ब्लेड जैसा दिखने वाला धातु का टुकड़ा मिला। अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए यात्री ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें साझा कीं, जिससे संभावित जोखिम पर जोर दिया।

इस घटना के जवाब में एयर इंडिया ने तुरंत यात्री से संपर्क किया और एक साल के भीतर किसी भी फ्लाइट पर रिडेम्प्शन के लिए वैध एकतरफा बिजनेस क्लास टिकट के रूप में कंपनसेशन का संकेत दिया। हालांकि यात्री ने कथित तौर पर एयरलाइन की ओर से 'पेशकश' देने की बात को अस्वीकार किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+