Air India: 'मैं कांप रही थी,लगा हम मरने वाले हैं, बच्चा सीट से उड़ा', 300 फीट ऊंचाई से लुढ़की फ्लाइट की आपबीती

Air India Flight Turbulence Eyewitness: थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार (4 अगस्त 2026) को भयंकर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे लुढ़क गया। कुछ ही सेकंड में केबिन हाहाकार से भर गया। पायलट ने स्थिति संभालते हुए विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:30 बजे सुरक्षित उतार लिया।

घटना के वक्त फ्लाइट में 134 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 15 लोग घायल हुए। इसमें से 11 यात्री और 4 क्रू मेंबर हैं। विमान में सवार इटेलियन विवियाना ने बताया कि हमें लगा कि हम मरने वाले हैं। यह सच में बहुत डरावना था। मैं कांप रही थी और रो रही थी। यह बहुत भयानक था।

air-india-flight-turbulence-eyewitness

डीजीसीए अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों का इलाज दिल्ली एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में हुआ, जबकि 7 घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयर इंडिया ने शुरुआती बयान में कहा था कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। फिर भी यात्रियों के अनुभव ने पूरे घटनाक्रम को बेहद डरावना बना दिया।

टर्बुलेंस कब और कैसे आया? चश्मदीदों ने बताया पूरा खौफनाक मंजर

फ्लाइट फुकेट से रवाना हुई थी। टेक-ऑफ के करीब डेढ़ घंटे बाद अचानक तेज झटके शुरू हो गए। ज्यादातर यात्री उस समय सो रहे थे। सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच विमान अचानक तेजी से नीचे की ओर धंस गया। कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई थी। केबिन में अफरा-तफरी मच गई।

यात्रियों के अनुसार, लोग अपनी सीटों से उछलने लगे। कई के सिर छत से टकराए, कुछ बार-बार फर्श पर गिरे। ओवरहेड कम्पार्टमेंट खुल गए और सामान सिरों पर गिरा। एक यात्री ने बताया कि फ्लाइट फुकेट से आ रही थी। सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच एयरक्राफ्ट अचानक तेजी से लुढ़का। पैसेंजर इधर-उधर उछलने लगे। कुछ लोग छत से टकराए और फिर कई बार फर्श पर गिरे। पैसेंजर के सिर पर सामान गिर गया। सबसे चौंकाने वाली घटना एक छोटे बच्चे के साथ हुई। करीब एक से डेढ़ साल का बच्चा, जिसे कोई व्यक्ति गोद में पकड़े हुए था, टर्बुलेंस की वजह से करीब तीन सीट दूर जाकर गिरा। उस यात्री ने कहा कि इस अनुभव के बाद मुझे दोबारा फ्लाइट से यात्रा करने में डर लगेगा।

'हमें लगा कि हम मरने वाले हैं'

कई यात्रियों ने इस पल को मौत के करीब बताया। एक यात्री ने कहा कि प्लेन अचानक बहुत नीचे चला गया, जिससे पैसेंजर के सिर ऊपर वाले हिस्से से टकरा गए। कई पैसेंजर घायल हो गए। हम एयर इंडिया के खिलाफ जरूर एक्शन लेंगे।

घायलों में एक इटेलियन परिवार भी शामिल था। विवियाना, जिनकी मां घायल हुईं, ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि एयरक्राफ्ट नॉर्मल चल रहा था, लेकिन अचानक टर्बुलेंस शुरू हो गया। मैंने अपनी बहन को अपनी सीट से हवा में उछलते देखा। मेरी मां का सिर टकराया और मेरा फोन उड़ गया। हमारे पीछे बैठे लोग घायल हो गए और एक पैसेंजर के चेहरे पर खून लगा था। विवियाना ने आगे कहा कि हमें लगा कि हम मरने वाले हैं। यह सच में बहुत डरावना था। मैं कांप रही थी और रो रही थी। यह बहुत भयानक था। अब भी मैं ठीक से सुन नहीं पाऊंगी। उनका बयान घटना की तीव्रता को साफ दर्शाता है। कई यात्री अभी भी सदमे में हैं।

15 घायल और सुरक्षित लैंडिंग

डीजीसीए के अनुसार, कुल 15 लोग घायल हुए। इनमें 11 यात्री और 4 क्रू मेंबर शामिल हैं। विमान दिल्ली पहुंचने के बाद घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई। सात लोगों को फोर्टिस अस्पताल शिफ्ट किया गया। ज्यादातर चोटें सिर, गर्दन और ऊपरी शरीर में बताई जा रही हैं, जो अचानक झटके और गिरते सामान से हुईं।

पायलट की सूझबूझ से विमान नियंत्रित रहा और सुबह 11:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ। 134 यात्री और 8 क्रू मेंबर वाली इस फ्लाइट में सीट बेल्ट के बावजूद कई लोग अपनी जगह से उछल गए। छोटे बच्चे का तीन सीट दूर फेंका जाना इस बात का प्रमाण है कि टर्बुलेंस कितना प्रचंड था।

याद आई 260 मौतों वाला मंजर

आपको बता दें कि, कई यात्रियों ने कहा कि 12 जून 2025 यानी पिछले साल हुए अहमदाबाद एयर इंडिया प्लेन क्रैश की इस घटना ने याद दिला दी। उस क्रैश में यात्रियों समेत 260 लोगों की मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+