दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट रनवे पर फिसली, कांग्रेस सांसद थे सवार, AI504 समेत दो उड़ानें रद्द
Air India flight delay: एयर इंडिया की फ्लाइट्स के लिए हाल के दिन अच्छे नहीं रहे हैं। कभी तकनीकी खराबी के कारण हादसे या इमरजेंसी लैंडिंग, तो कभी उड़ान रद्द होने की घटनाएँ सामने आई हैं। अब एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स में फिर से तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके चलते उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
पहली फ्लाइट कोच्ची से दिल्ली आ रही थी, जिसमें कांग्रेस सांसद हिबी ईडन भी सवार थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्हें लगा कि फ्लाइट रनवे पर फिसल रही थी। वहीं, दूसरी फ्लाइट मिलान से दिल्ली आने वाली थी, जिसे देर रात रद्द कर दिया गया। इस घटनाक्रम से यात्रियों में खासी असुविधा देखने को मिली।

क्या है मामला?
कोच्चि से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI504 रविवार को टेक-ऑफ रॉल के दौरान तकनीकी खराबी के कारण देरी का सामना कर रही थी। कॉकपिट क्रू ने समस्या को तुरंत नोटिस किया और स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (SOP) के तहत टेक-ऑफ रोक दिया। इसके बाद विमान को सुरक्षा जांच के लिए बे में वापस लाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया और एयर इंडिया ने वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर सेवा को सुचारू रूप से जारी रखा।
कोच्चि में ग्राउंड स्टाफ ने प्रभावित यात्रियों को तुरंत सहायता प्रदान की। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमेशा प्राथमिकता रही है और इस अप्रत्याशित स्थिति में सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने क्या कहा?
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि, कोच्चि से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI504, रविवार 17 अगस्त को टेक-ऑफ रॉल के दौरान तकनीकी समस्या के कारण देरी का सामना कर रही थी। कॉकपिट क्रू ने स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (SOP) के तहत टेक-ऑफ रन रोक दिया और विमान को जांच के लिए बे में वापस लाया।
इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया और वैकल्पिक विमान के माध्यम से उड़ान संचालित की गई। उन्होंने इस अप्रत्याशित स्थिति के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि हर कदम पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
Flight AI504 operating from Kochi to Delhi on Sunday, 17 August, was delayed due to a technical issue detected during the take-off roll. The cockpit crew decided to discontinue the take-off run, following Standard Operating Procedures and brought the aircraft back to the bay for… pic.twitter.com/cYqhz55gh6
— ANI (@ANI) August 18, 2025
कांग्रेस सांसद ने बताई आपबिति
कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने कहा कि, कुछ अजीब हुआ फ्लाइट AI 504 के साथ। ऐसा लग रहा था कि विमान रनवे पर फिसल गया और अभी तक टेक-ऑफ नहीं हुआ। एयर इंडिया ने AI 504 रद्द कर दी और 1 बजे नई फ्लाइट की घोषणा की, लेकिन अब तक बोर्डिंग शुरू नहीं हुई। आज यह तीसरी फ्लाइट है जो AOG (Aircraft on Ground) की स्थिति में रही।












Click it and Unblock the Notifications