Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Air India की हालत खस्ता! अहमदाबाद हादसे से सबक नहीं? फ्लाइट में जहरीली हवा? 35,000 फीट पर क्रू-यात्री बेहोश!

Air India Flight AI-130: एयर इंडिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन AI-171 हादसे के बाद 12 दिन दिन बाद फ्लाइट AI-130 में गड़बडी की खबर सामने आई। बताया गया कि लंदन से मुंबई जा रही फ्लाइट AI-130 में 35,000 फीट की ऊंचाई पर 6 केबिन क्रू समेत 11 लोग अचानक बीमार पड़ गए। यात्रियों और क्रू को चक्कर, मतली, और सांस लेने में तकलीफ हुई।

यह घटना 12 जून के अहमदाबाद AI-171 हादसे की याद दिलाती है, जिसमें 270 लोगों की जान चली गई थी। क्या एयर इंडिया उड़ान सुरक्षा को लेकर लापरवाह हो रही है? क्या और कैसे आई AI-130 में आफत? समझें विस्तार से...

Air India Flight AI-130 Big News

क्या हुआ फ्लाइट में?

23 जून 2025 को लंदन हीथ्रो से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI-130 (बोइंग 777) में उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान कई यात्रियों और क्रू मेंबर को अचानक अस्वस्थता महसूस हुई। कुछ यात्रियों ने सिर चकराने और उल्टी की शिकायत की, जबकि क्रू मेंबर बेहोशी की कगार पर पहुंच गए। विमान सुरक्षित रूप से मुंबई उतरा, जहां मेडिकल टीम ने तुरंत प्रभावित लोगों को प्राथमिक उपचार दिया। चार लोगों (दो यात्री, दो क्रू) को मेडिकल रूम में भेजा गया, जिन्हें बाद में छुट्टी दे दी गई।

क्या थी वजह?

जांच में सामने आया कि बीमारी का कारण हाइपोक्सिया (ऑक्सीजन की कमी) या फूड पॉइजनिंग हो सकता है। ग्लेनीगल्स हॉस्पिटल, मुंबई की डॉ. मंजूषा अग्रवाल बताती हैं, 'उच्च ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है, जिससे चक्कर, मतली, और सांस लेने में तकलीफ होती है। चिंता और डिहाइड्रेशन भी स्थिति को बिगाड़ सकते हैं।' हालांकि, ऑक्सीजन मास्क न गिरने से केबिन प्रेशर की समस्या से इनकार किया गया।

मेडिकवर हॉस्पिटल्स, नवी मुंबई के डॉ. अहमद खान ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई। उन्होंने कहा, 'दूषित भोजन, खराब स्टोरेज, या अधपका खाना इसका कारण हो सकता है। बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग ज्यादा जोखिम में होते हैं।'

क्या दी एयर इंडिया ने सफाई?

एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, 'फ्लाइट AI-130 में पांच यात्री और दो क्रू मेंबर को चक्कर और मतली की शिकायत हुई। विमान सुरक्षित उतरा, और सभी प्रभावित लोगों को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई। हम मामले की गहन जांच कर रहे हैं। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि 11 लोग प्रभावित हुए थे।

अहमदाबाद हादसे से सबक नहीं?

12 जून को अहमदाबाद में AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर) के क्रैश ने एयर इंडिया और बोइंग की तकनीकी खामियों पर सवाल उठाए थे। उस हादसे की जांच अभी चल रही है, और ब्लैक बॉक्स का डेटा विश्लेषण किया जा रहा है। इस बीच, नई घटना ने एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से उंगलियां उठाई हैं। यात्रियों में डर का माहौल है कि क्या उनकी जान सुरक्षित है?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लंबी उड़ानों में हाइड्रेटेड रहना, समय-समय पर टहलना, और अस्वस्थता होने पर तुरंत क्रू को सूचित करना जरूरी है। डॉ. खान सलाह देते हैं, 'ताजा या सीलबंद भोजन चुनें, कच्चे खाने से बचें, और खाने से पहले हाथ सैनिटाइज करें। संवेदनशील पेट वाले लोग घर से हल्का खाना ले जाएं।'

सवालों के घेरे में एयर इंडिया

यह घटना एयर इंडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है। क्या तकनीकी खामियां या लापरवाही यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है? क्या अहमदाबाद हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को और सख्त करने की जरूरत नहीं थी? यात्रियों की सुरक्षा के लिए DGCA और एयर इंडिया को तुरंत कदम उठाने होंगे।

आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।

ये भी पढ़ें- 'ठुकरा के मेरा प्यार, इंतकाम देखेगा', Rene बोली- मैंने कराया Air India Crash! इस चूक से पहुंची जेल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+