एयर इंडिया एक्सप्रेस का खत्म हुआ संकट, काम पर लौटे क्रू मेंबर्स, एयरलाइंस ने लिया बड़ा फैसला
एयर इंडिया एक्प्रेस में चल रहा बवाल आखिरकार खत्म होता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार छुट्टी पर गए सभी क्रू मेंबर्स अब काम पर लौट रहे हैं। साथ ही कंपनी ने जिन 25 कर्मचारियों को बर्खास्त किया था उन्हें भी वापस ले लिया गया है।
एयरलाइंस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि कर्मचारियों के मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा और इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। दिल्ली में चीफ लेबर कमीश्नर के दफ्तर में हुई बैठक के बाद एयरलाइंस और कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया।

कर्मचारियों के साथ सुलह के बाद केबिन क्रू सदस्य वापस काम पर लौटने लगे हैं। जिसके बाद विमानों का संचालन अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। मंगलवार को जिस तरह से अचानक सैकड़ों क्रू मेंबर्स छुट्टी पर चले गए थे उसकी वजह से 170 से अधिक विमानों को रद्द करना पड़ा था।
बता दें कि टाटा ग्रुप की एयरलाइंस हर रोज 380 विमानों का संचालन करती है। लेकिन क्रू मेंबर्स के हड़ताल पर जाने की वजह से विमानों को रद्द करना पड़ा था। एयरलाइंस के अधिकारी का कहना है कि अगले दो दिनों में विमानों का संचालन सामान्य हो सकता है।
अधिकारी ने बताया कि केबिन क्रू वायरल काम पर लौट रहे हैं, एयरलाइंस की ओर से उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करने में मदद की जा रही है, जोकि काम पर लौटने के लिए जरूरी होता है।
अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन शाम को होता है लिहाजा और क्रू मेंबर्स के लौटने से इन विमानों का संचालन भी सामान्य हो जाएगा। औसतन हर रोज 120 अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन किया जाता है, जबकि 260 घरेलू विमानों का संचालन होता है।
केबिन क्रू की हड़ताल खत्म होने के बाद एयरलाइंस की ओर से कहा गया कि जल्द ही सेवाओं को सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयरलाइंस ने माफी मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications