एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसला, मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिग ते दौरान रनवे से फिसल गया। घटना दोपहर 2.51 बजे हुई, जब विजयवाड़ा से मुंबई आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट IX213 अचानक ही रनवे से फिसल गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ केएस सुंदर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंजीनियरों की टीम मुंबई एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक विजयवाड़ा से मुंबई आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX213 को मुंबई एयरपोर्ट पर सेकेंड्री रनवे 14 लैडिंग के लिए कहा गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि प्राइमरी रनवे मेंटेनेंस कार्यों की वजह से बंद था। दोपहर 2:51 बजे जैसे ही फ्लाइट की लैंडिंग हुई अचानक ही ये विमान रनवे से फिसल गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि एयरक्राफ्ट रनवे से करीब 10 फीट आगे जाकर रूका।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान की स्थिति बिल्कुल ठीक थी। हालांकि मुंबई में भारी बारिश की वजह से एयरपोर्ट पर फिसलन की स्थिति है। यही वजह है कि लैंडिंग के दौरान फ्लाइट रनवे से फिसल कर 10 फीट आगे जाकर रूका। हालांकि इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंजीनियरों की टीम विमान की जांच कर रही है।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications