Air India Crash Update: 'कोई गंदा काम नहीं', 260 मौतों के बाद जांच पर उठे सवालों पर बोले नागरिक उड्डयन मंत्री
Air India Crash Update: 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के भयानक हादसे में 260 लोगों की मौत का मामला फिर चर्चा में छा गया है। वजह है- जांच पर उठे सवालों के बीच नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू किंजरापु का मंगलवार (7 अक्टूबर 2025) को बयान। मंत्री ने कहा कि जांच में कोई हेराफेरी या गड़बड़ी नहीं हो रही।
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के क्रैश की प्रारंभिक रिपोर्ट पर पायलटों के परिवार और एसोसिएशन के आरोपों के जवाब में मंत्री ने कहा कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) पारदर्शी तरीके से काम कर रहा है। आइए, जानते हैं हादसे का विस्तार से क्यों उभर रहे विवाद?

Air India Crash Reason: हादसा कैसे हुआ? 260 मौतों का दर्द
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गेटविक जा रही फ्लाइट AI-171 दोपहर 1:39 बजे टेकऑफ के महज 32 सेकंड बाद क्रैश हो गई। विमान ने 650 फीट की ऊंचाई हासिल की, लेकिन इंजनों को ईंधन सप्लाई कटने से थ्रस्ट खो दिया। ये बोइंग 787 मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जा घुसा, जहां आग लगने से तबाही मच गई।
- मृतक: विमान में 242 लोग (230 यात्री, 12 क्रू मेंबर्स) थे। 241 की मौत, 1 यात्री जिंदा बचा। जमीन पर 19 लोग (मेडिकल कॉलेज के छात्र-स्टाफ) मारे गए। कुल 260 शव, जिनकी पहचान DNA से हुई।
- प्रभाव: गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी समेत कई VIP मारे गए। एयरपोर्ट 1 दिन बंद रहा।
Air India Crash Report: प्रारंभिक रिपोर्ट- ईंधन स्विच कटऑफ का रहस्य
12 जुलाई 2025 को AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट आई: टेकऑफ के 3 सेकंड बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच RUN से CUTOFF हो गए। कोकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) में पायलटों (कैप्टन सुमीत सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर) की कन्फ्यूजन दिखी। दोनों के पास 19,000 घंटे का अनुभव था। रिपोर्ट में बोइंग और हनीवेल पर भी सवाल उठे - फ्यूल स्विच डिजाइन में खामी।
सवाल उठे: पायलट के पिता का आरोप
कैप्टन सभरवाल के 91 वर्षीय पिता पुष्कर राज सभरवाल ने 17 सितंबर को फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स को ईमेल किया। उन्होंने कहा कि AAIB अधिकारी 30 अगस्त को 'संवेदना' के बहाने घर आए और इशारों में आरोप लगाया कि सुमीत ने स्विच कट किया। सभरवाल सीनियर ने मंत्रालय को पत्र लिखकर अतिरिक्त जांच की मांग की, और चुनिंदा CVR लीक पर सवाल उठाए। एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPA) ने भी प्रारंभिक रिपोर्ट को 'जल्दबाजी में तैयार' बताया।
मंत्री का बयान: 'साफ-सुथरी जांच, रिपोर्ट में समय लगेगा'
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में नायडू ने कहा, 'जांच में कोई हेराफेरी या गंदा काम नहीं हो रहा। ये साफ-सुथरी प्रक्रिया है, नियमों के मुताबिक। AAIB पारदर्शी और स्वतंत्र अध्ययन कर रहा है। जल्दबाजी नहीं करेंगे, समय लेंगे।' उन्होंने अंतिम रिपोर्ट 2026 तक आने की उम्मीद जताई। हाल ही में अमृतसर-बर्मिंघम फ्लाइट AI-117 में रैम एयर टर्बाइन (RAT) की खराबी पर मंत्री ने कहा, 'DGCA कारण पता लगा रहा। हितधारकों से संपर्क करेंगे।'
एयर इंडिया का रिएक्शन: 'AI-171 मेमोरियल ट्रस्ट' का ऐलान
एयर इंडिया ने फ्लाइट नंबर AI-171 रिटायर कर दिया। टाटा सन्स ने 'AI-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट' बनाया, जो पीड़ित परिवारों की मदद करेगा। बोइंग 787 फ्लीट पर सेफ्टी चेक ऑर्डर दिए गए।
सच्चाई का इंतजार
अहमदाबाद हादसा भारत का सबसे घातक विमानन त्रासदी था। मंत्री का बयान सवालों को शांत करने की कोशिश है, लेकिन पायलट परिवार और ALPA को संतुष्टि नहीं। अंतिम रिपोर्ट ही सच्चाई सामने लाएगी। क्या आपकी राय? कमेंट्स में शेयर करें...
ये भी पढ़ें- Air India Flight News: दुर्घटनाग्रस्त होते बाल-बाल बची कोलंबो-चेन्नई एयर इंडिया फ्लाइट! सवार थे 158 यात्री












Click it and Unblock the Notifications