Air India में अब नहीं नजर आएगी बेडौल एयर होस्‍टेस, केबिन क्रू के लिए लागू नए सख्त फिटनेस नियम कर देंगे हैरान

Air India cabin crew policy: अगर आप एयर होस्टेस या केबिन क्रू की नौकरी को सिर्फ ग्लैमरस समझते हैं, तो अब तस्वीर बदलने वाली है। Air India ने अपने केबिन क्रू के लिए एक नई और सख्त हेल्थ पॉलिसी लागू करने का फैसला किया है, जो 1 मई से लागू होगी।

इस पॉलिसी में सबसे बड़ा फोकस बॉडी मास इंडेक्स यानी बीएमआई पर रखा गया है। साफ शब्दों में कहें तो अब फिटनेस सिर्फ सलाह नहीं, बल्कि नौकरी बचाने की शर्त बन गई है। अगर तय मानकों पर खरे नहीं उतरे, तो उड़ान से हटाए जाने के साथ-साथ वेतन पर भी असर पड़ेगा।

Air India cabin crew policy

BMI से तय होगी ड्यूटी

नई पॉलिसी के मुताबिक केबिन क्रू को चार अलग-अलग बीएमआई कैटेगरी में बांटा जाएगा। जिनका बीएमआई 18 से 24.9 के बीच है, उन्हें पूरी तरह फिट माना जाएगा और वे सामान्य रूप से ड्यूटी कर सकेंगे। लेकिन जिनका बीएमआई 18 से कम (कम वजन) या 25 से 29.9 (अधिक वजन) है, उन्हें तुरंत फ्लाइंग ड्यूटी नहीं मिलेगी।

फिट नहीं तो क्‍या होगा?

ऐसे कर्मचारियों को पहले मेडिकल और फंक्शनल टेस्ट पास करना होगा, तभी वे वापस रोस्टर में आ पाएंगे। अगर किसी का बीएमआई 30 या उससे ज्यादा है, तो मामला और गंभीर हो जाएगा। ऐसे क्रू मेंबर को तुरंत उड़ान से हटा दिया जाएगा और उन्हें सात दिनों के अंदर जरूरी मेडिकल टेस्ट-जैसे ब्लड शुगर और लिपिड प्रोफाइल-कराने होंगे। इस दौरान उनकी सैलरी पर भी असर पड़ सकता है।

क्‍या चली जाएगी नाैकरी?

एयरलाइन ने ऐसे कर्मचारियों को 30 दिन का समय दिया है कि वे अपने बीएमआई को सामान्य रेंज में ले आएं। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते, तो पहले चेतावनी दी जाएगी और फिर भी सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई और बिना वेतन छुट्टी तक की नौबत आ सकती है। खास बात यह है कि अब हर फ्लाइट से पहले और बाद में बीएमआई चेक किया जाएगा, ताकि लगातार निगरानी रखी जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+