Air India Staff New Look: अब साड़ी में नहीं दिखेंगी AI की एयरहोस्टेस? मशहूर डिजाइनर करेगा ड्रेस डिजाइन
Air India staff new Look: एयर इंडिया की फ्लाइट को पंसद करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है क्योंकि एयर इंडिया के स्टॉफ के लुक में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल एयर इंडिया ने 28 सितंबर को मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ अपनी साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके तहत अब AI के 10 हजार कर्मचारियों के कपड़ों की डिजाइनिंग मनीष मल्होत्रा करेंगे।

इस ऐलान के बाद मनीष मल्होत्रा की टीम AI केकर्मचारियों से मिलने भी लगी है, वो उनसे मिलकर ये जानने की कोशिश में कर रही है कि उनकी जरूरत और पसंद क्या है? मतलब ये कि मनीष मल्होत्रा का पूरा प्रयास है कि वो ऐसे कपड़े डिजाइन करें जो सुंदर दिखने के साथ-साथ आरामदायक भी हों। मल्होत्रा केबिन क्रू, कॉकपिट क्रू, ग्राउंड और सिक्योरिटी सबके लिए ड्रेस डिजाइन करेंगे।
'तो अब साड़ी में नहीं दिखेंगी AI की एयरहोस्टेस?'
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं देनी भी शुरू कर दी हैं, कुछ लोगों ने इस पर मीम्स भी बना दिए हैं। एक यूजर ने लिखा-'तो अब साड़ी में नहीं दिखेंगी एयर इंडिया की ऐयरहोस्टेस?' तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'अब एयरलांइस में लगेगा बॉलीवुड का तड़का।'
ग्लैमरस और परंपरावादी डिजाइनर
दरअसल मनीष मल्होत्रा ग्लैमरस और परंपरावादी दोनों डिजाइन के लिए जाने जाते हैं इसलिए लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और लोग जमकर उनके लिए कमेंट कर रहे हैं।
कौन हैं मनीष मल्होत्रा?
आपको बता दें कि मनीष मल्होत्रा फैशन जगत और बॉलीवुड का बहुत बड़ा नाम है। आज उनके कपड़े करोड़ों में बिकते हैं लेकिन कभी उनकी सैलरी 500 रु महीना हुआ करती थी। एक साधारण परिवार में जन्मे मनीष मल्होत्रा का स्केचिंग शौक बचपन से था। वो अपनी मम्मी के साथ उनकी साड़ी डिजाइन किया करते थे, बड़े होने पर उन्होंने एक बुटीक में काम करना शुरू किया और यहीं पर उन्होंने सिलाई का हर हूनर सीखा।
फिल्म 'रंगीला' ने बदली मनीष मल्होत्रा की जिंदगी
लेकिन उन्हें बड़ा ब्रेक तब मिला, जब उन्हें मशहूर अभिनेत्री जूही चावला की एक फिल्म में बतौर डिजाइनर काम करने का मौका मिला लेकिन उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रंगीला', जिसके लिए वो अवॉर्ड से भी नवाजे गए और इसके बाद उन्होंने पीछे पलटकर नहीं देखा और आज वो बॉलीवुड के सबसे महंगे डिजाइनरों में से एक हैं।
परिणीति चोपड़ा ने पहना मनीष का डिजाइन किया हुआ लहंगा
हाल ही में शादी करने वाली परिणीति चोपड़ा ने अपनी मैरिज में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ बेज कलर का लहंगा पहना था, जिसकी लोगों ने काफी तारीफ की है।












Click it and Unblock the Notifications