Indian Air Force Day: आसमान में राफेल, सुखोई और एलसीए तेजस ने दिखाई ताकत
गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में वायु सेना की भव्य परेड के साथ-साथ आज आसमान में राफेल, सुखोई और एलसीए तेजस जैसे लड़ाकू विमान गरजेंगे।
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना आज अपनी 88वीं वर्षगांठ मना रही है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में वायु सेना की भव्य परेड के साथ-साथ आज आसमान में राफेल, सुखोई और एलसीए तेजस जैसे लड़ाकू विमान गरजेंगे। इस दौरान सबसे बड़ा आकर्षण राफेल विमान होगा, जिसे हाल ही में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया है। भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर बधाई दी है। पढ़िए, भारतीय वायु सेना दिवस समारोह का लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स
ये भी पढ़ें- Video: सहारनपुर में खेत के बीच में हुई IAF के हेलीकॉप्टर ALH Dhruv की लैंडिंग
LIVE Feed
एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया ने बृहस्पतिवार को वायुसेना दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में पूर्वी लद्दाख में वायुसेना की युद्ध संबंधी तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि बल ने अपने संकल्प, अभियान क्षमता और जरूरत पड़ने पर अपने दुश्मन से प्रभावी तरीके से निपटने की इच्छाशक्ति का 'स्पष्ट' तरीके से प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications