Air Force Day 2018: हिंडन एयरबेस में वायुसेना की ताकत का प्रदर्शन

वायुसेना आज अपना 86वां स्थापना दिवस मना रहा है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में वायुसेना का स्थापना दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें भारत की ताकतों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

Recommended Video

    Indian Air Force ने 86th Anniversary पर आसमान में दिखाए हैरतअंगेज कारनामे । वनइंडिया हिंदी

    गाजियाबाद। वायुसेना आज अपना 86वां स्थापना दिवस मना रहा है। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में वायुसेना का स्थापना दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें भारत की ताकतों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर हिंडन एयरबेस में मिग 29, सुखोई 30 एमकेआई, मिराज 2000 और जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों ने हवा में कलाबाजी दिखाई। इस कार्यक्रम में 44 अधिकारी और 258 वायुसेना के जवानों ने भाग लिया है।

    Air Force

    आसमान में गिद्ध सी पैनी नजर रख भारत के हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रखने वाला वायुसेना आज अपना 86वां स्थापना दिवस मना रहा है। एयर फोर्स डे के मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत पहले परेड कम इन्वेस्टिट्यूर सेरेमनी से की गई जिसमें जवानों ने 8000 फीट की ऊंचाई से उतरकर सभी को हैरान कर दिया।

    ये भी पढ़ें: राफेल विवाद के बीच अगले महीने सीतारमण जाएंगी फ्रांस

    पश्चिम जोन के एयर मार्शल इस कार्यक्रम में परेड का निरीक्षण करेंगे। इस कार्यक्रम में वायुसेना, जलसेना और थलसेना, तीनों के प्रमुख मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने वायुसेना दिवस के मौके पर संस्कृत में शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, 'नभः स्पृशं दीप्तम्। वायुसेना, एयर स्टाफ एयर मार्शल के प्रमुख बीएस धनोआ, पीवीएसएम, एववीएसएम, वाईएसएम, वीएम, एडीसी और सभी ऑफिसर्स को इस दिवस की बधाई।'

    इसके साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वायुसेना को बधाई दी।

    ये भी पढ़ें: Air Force Day: MIG-29 हुआ अपग्रेड, पाकिस्तान से 100 और चीन से 250 किमी दूरी पर एयरक्राफ्ट होंगे तैनात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+