दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा पर ओवैसी का सवाल- शोभायात्रा में पिस्टल लेकर क्यों चल रहे थे लोग
जहांगीरपुरी हिंसा पर ओवैसी का सवाल- शोभायात्रा में पिस्टल क्यों लाए गए
नई दिल्ली, 18 अप्रैल: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली के कि जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर कई सवाल किए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने इस पूरी हिंसा में दिल्ली पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जुलूस बिना पुलिस परमिशन के निकला और इसमें पिस्टल लहराते हुए लोग चल रहे थे।
Recommended Video

सोमवार को असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, दिल्ली पुलिस कमिश्नर कह रहे हैं कि जहांगीपुरी सी-ब्लॉक में जुलूस बिना इजाजत के निकाली गई। इस यात्रा में पिस्टल, कट्टे और तलवारे लेकर चल रहे थे और पुलिस अंधी-गूंगी बनी बैठी थी। आखिर पुलिस ने क्यों ये होने दिया, जुलूस में उन्मादी नारे लगाए गए, मस्जिदों में घुसकर वहां झंडे लगाए गए और पुलिस ने ये होने दिया। आखिर धार्मिक जुलूस में हथियार लहराने की क्या जरूरत होती है। बता दें कि जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में पुलिस की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है।
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई है हिंसा
16 अप्रैल शाम को एक धार्मिक जुलूस के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी सी-ब्लॉक में हिंसा हो गई थी। इस हिंसा में 5 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिसमें 8 पुलिसकर्मी भी हैं। पुलिस ने मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद जहांगीरपुरी में तनाव है। यहां भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। गृह मंत्रालय ने इलाके में शांति कायम करने के लिए सीआरपीएफ और आरएएफ की पांच कंपनियां और भेजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications