रणदीप गुलेरिया को लगा वैक्सीन का दूसरा डोज, कहा- इस साल के अंत तक बाजार में मिल सकता है टीका

नई दिल्ली। Randeep Guleria vaccinated देश में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान जारी है। हाल ही में हमारे हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन का दूसरा डोज देने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस बीच बुधवार को एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। इस दौरान रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वैक्सीन के खुले बाजार में आने को लेकर एक बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक कोरोना की वैक्सीन भारत के अंदर खुले बाजार में मिलना शुरू हो जाएगी।

Recommended Video

    Coronavirus Vaccine Update: AIIMS Director Randeep Guleria ने ली कोरोना की 2nd डोज | वनइंडिया हिंदी
    Randeep Guleria

    साल के अंत तक बाजार में आ सकती है वैक्सीन- गुलेरिया

    रणदीप गुलेरिया ने कहा कि वैसे तो बाजार में वैक्सीन को तभी उतारा जाएगा, जब प्राइम टारगेट वाले लोगों को वैक्सीन का टीका दे दिया जाएगा। साथ ही जब वैक्सीन की सप्लाई और मांग दोनों बराबर होगी, तब टीके को बाजार में उतार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी जो वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति है, उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि ये स्थिति इस साल के अंत तक आ जाएगी।

    16 जनवरी को शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान

    आपको बता दें कि देश में वैक्सीन का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था और एक महीना पूरा होने से पहले ही 80 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका था। अभी कुछ दिन पहले ही वैक्सीन की दूसरी डोज देना शुरू किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+