नोटबंदी के बाद काम के दौरान हुई 11 बैंक कर्मियों की मौत: एआईबीओसी

एआईबीओसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबैन की घोषणा के बाद से 11 बैंक कर्मियों की मौत की बात कही है।

नई दिल्ली। 8 नवंबर को सरकार की नोटबैन की घोषणा आम जनता के लिए ही नहीं बल्कि बैंककर्मियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है। एआईबीओसी ने नोटबैन की घोषणा के बाद से 11 बैंक कर्मियों की मौत की बात कही है।

note

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फिडेरेशन (एआईबीओसी) ने कहा है कि 8 नवंबर को नोटबैन की घोषणा के बाद 11 बैंककर्मियों की मौत हुई है, जो कि चिंताजनक है। एआईबीओसी ने इन मौतों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर नोटबैन से जोड़ा है।

8 नवंबर को पीएम मोदी के नोटबैन की घोषणा के बाद बैंको के बाहर लंबी लाइनें होने के चलते बैंककर्मियों को बहुत ज्यादा काम करना पड़ रहा है। बैंक कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द की जा रही हैं, जिसका सीधा असर कर्मचारियों की सेहत पर पड़ रहा है।

देशभर से आ रही बैंककर्मियों की मौत की खबरें

नोटबैन की घोषणा के बाद से पिछले दस दिन बैंककर्मियों के लिए किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहे हैं। पिछले दस दिन में लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों से बैंककर्मियों की मौत की खबरें आई हैं।

इन मौतों की वजह कहीं लगातार तीन-तीन दिन तक काम करना तो कहीं अत्यधिक तनाव बैंक कर्मचारियों की मौत की वजह बना है। अब तक बैंककर्मियों की ऐसी 11 मौतों की खबर है जिनका संबंध नोटबैन से है।

बैंककर्मियों के साथ-साथ पैसे लेने के लिए जा रहे लोग भी लंबी लाइनों के शिकार हो रहे हैं। पिछले दस दिन में 40 से ज्यादा मौतों की वजह नोटबैन से जुड़ी है। कांग्रेस ने नोटबैन की वजह से अब तक 55 लोगों की मौत हो जाने का दावा किया है।

पीएम ने 8 नवंबर की शाम की थी घोषणा

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 500 और 1000 के नोट पर बैन की बात कही थी। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे।

पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा था कि 500 और 1000 रुपये के करैंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे।

पीएम मोदी ने इस बैन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+