रैली में लोगों को शराब और रुपए बांटते दिखे अन्नाद्रमुक विधायक, वीडियो वायरल
चेन्नई। तमिलनाडु में सत्ताधारी अन्नाद्रमुक के विधायक आर कनकराज का शराब की पेटियां और रुपए बांटते हुए वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एमजीआर शताब्दी समारोह में रविवार को विधायक ने शराब और रुपए बांटे। वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने विधायक पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कनगराज ने सोमवार को इस पर सफाई देते हुए कहा है कि उनपर लगे आरोप बिल्कुल गलत हैं, वो तो सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं खाने के पैकेट बांट रहे थे। कनकराज का कहना है कि उन्होंने कार्यक्रम में जाने वाले लोगों के लिए 60 बसों का इंतजाम किया था और वह शराब नहीं बल्कि बसों के लिए पेट्रोल के पैसे और लोगों को खाना व पानी दे रहे थे।

तमिलनाडु की सुलूर विधानसभा से विधायक कनकराज वीडियो में बनियान पहन कर शराब के बकसे के बराबर में बैठे दिखाई दे रहे हैं। एक कार्यकर्ता उनकी बगल में रजिस्टर में कुछ दर्ज करता दिख रहा है तो ओक दूसरा शख्स पैसा गिनता दिख रहा है। वीडियो तो लेकर राज्य में खूब हंगामा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications