चेन्नई में बीजेपी CAA के समर्थन में की रैली, AIADMK ने किया किनारा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने मंगलवार को उसी स्थान पर नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में एक रैली की जहाँ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने पिछले साल दिसंबर में अपने सहयोगियों के साथ नागरिकता कानून के विरोध में रैली का आयोजन किया था। इस रैली की खास बात यह रही कि, इसमें राज्य में उसकी सहयोगी पार्टियां सत्तारूढ़ एआईएडीएमके और पाटली मक्कल काची (पीएमके) ने हिस्सा नहीं लिया।

AIADMK Miss BJPs Pro CAA Rally in Chennai

हालांकि पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन पूरी तरह से भाजपा द्वारा आयोजित किया गया था। लेकिन इससे पहले ऐसी खबरें चल रही थी कि, इस आयोजन में बीजेपी की सहयोगी पार्टियां एआईएडीएमके और पाटली मक्कल काची (पीएमके) भी शामिल हैं। राज्य भाजपा के प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि, यह भाजपा रैली है जो जनता को यह बताने के लिए आयोजित की जाती है कि संशोधित नागरिकता अधिनियम में अल्पसंख्यकों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाता है। इसलिए AIADMK इसका हिस्सा नहीं है।

हालांकि, भाजपा के एक शीर्ष सूत्र ने कहा कि, पार्टी के कई नेता पलानीस्वामी सरकार और पीएमके के सांसदों को इस रैली में हिस्सा लेने के लिए कल रात तक मानते रहे। लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद बीजेपी इस अपनी रैली बताने लगी। इस बीच, सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक को राज्य के हिस्सों में इस विवादास्पद कानून को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+