AI को राइट डायरेक्शन नहीं दी तो बढ़ेगा खतरा! कैसे सबके लिए फायदेमंद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, PM मोदी की 5 बातें
Narendra Modi addressed AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर साफ और दूरदर्शी रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि AI मानव इतिहास का वैसा ही बड़ा बदलाव है, जैसा कभी वायरलेस सिग्नल से रियल टाइम कनेक्टेड दुनिया तक का सफर रहा। फर्क बस इतना है कि इस बार रफ्तार अभूतपूर्व है और असर भी पहले से कहीं ज्यादा गहरा।
PM मोदी ने साफ कहा कि AI का असली सवाल यह नहीं है कि भविष्य में वह क्या कर सकती है, बल्कि यह है कि आज इंसान उसके साथ क्या कर सकता है। अगर दिशा सही होगी तो AI समाधान बनेगी, वरना वही तकनीक असंतुलन भी पैदा कर सकती है।

डीपफेक को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल दुनिया में बढ़ते फर्जी कंटेंट और डीपफेक पर चिंता जताई। उन्होंने सुझाव दिया कि AI से बने टेक्स्ट, फोटो और वीडियो पर स्पष्ट ऑथेंटिसिटी लेबल होना चाहिए, ताकि लोग असली और AI जनरेटेड कंटेंट में फर्क समझ सकें।
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को वॉटरमार्किंग और क्लियर सोर्स स्टैंडर्ड पर काम करना होगा। भरोसा तभी बनेगा जब टेक्नोलॉजी की शुरुआत से ही उसमें पारदर्शिता जोड़ी जाए।
PM मोदी- AI सबके लिए हो, कुछ के लिए नहीं
PM नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि AI को लोकतांत्रिक बनाना जरूरी है। इंसान सिर्फ डेटा प्वाइंट बनकर न रह जाए, बल्कि AI समावेशन और सशक्तिकरण का जरिया बने, खासकर ग्लोबल साउथ के देशों के लिए।
उन्होंने GPS का उदाहरण देते हुए कहा कि रास्ता टेक्नोलॉजी दिखाती है, लेकिन आखिरी फैसला इंसान का होता है। आज AI को जिस दिशा में ले जाया जाएगा, वही आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगी।
पीएम मोदी ने AI इस्तेमाल के बताए 3 ट्रिक
पीएम मोदी ने कहा, '' AI के नैतिक और जिम्मेदार उपयोग के लिए मेरे तीन सुझाव हैं।
पहला, डेटा संप्रभुता का सम्मान करते हुए एआई प्रशिक्षण के लिए एक स्पष्ट और सुव्यवस्थित डेटा ढांचा तैयार किया जाना चाहिए।
दूसरा, एआई प्लेटफॉर्म्स को अपने सेफ्टी नियम पूरी तरह स्पष्ट और पारदर्शी रखने चाहिए, ताकि उन पर भरोसा किया जा सके और जवाबदेही तय हो सके।
तीसरा, एआई को स्पष्ट मानवीय मूल्यों के आधार पर विकसित किया जाना चाहिए। तकनीक कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसकी दिशा हमेशा इंसान ही तय करेगा।''
पीएम मोदी का स्किलिंग पर जोर
पीएम मोदी ने विश्व नेताओं से अपील की कि AI को "ग्लोबल कॉमन गुड" के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया जाए। उन्होंने कहा कि वैश्विक मानक और साझा जिम्मेदारी समय की मांग है। AI की ताकत बड़ी है, इसलिए विजन भी बड़ा और जवाबदेही भी उतनी ही मजबूत होनी चाहिए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्किलिंग, रिस्किलिंग और लाइफ लॉन्ग लर्निंग को जन आंदोलन बनाना होगा। भविष्य का काम समावेशी, भरोसेमंद और मानव केंद्रित होगा। AI इंसानों की जगह नहीं ले रही, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ा रही है। दुनिया अब उस दौर में प्रवेश कर रही है जहां इंसान और इंटेलिजेंट सिस्टम साथ मिलकर काम करेंगे, साथ विकसित होंगे।
PM मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें (PM Modi speech 5 big points AI Impact Summit 2026)
1. ब्लैक बॉक्स नहीं, ग्लास बॉक्स
पीएम मोदी ने कहा, AI प्लेटफॉर्म पारदर्शी हों। सेफ्टी रूल्स ऐसे हों जिन्हें कोई भी जांच सके। इससे कंपनियों की जवाबदेही तय होगी।
2. भरोसेमंद डेटा का ढांचा
पीएम मोदी ने कहा 'Garbage in, garbage out' का जिक्र करते हुए PM ने कहा कि खराब डेटा खतरनाक नतीजे दे सकता है। डेटा संप्रभुता का सम्मान और वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय डेटा फ्रेमवर्क जरूरी है।
3. पेपर क्लिप प्रॉब्लम से चेतावनी
पीएम मोदी ने उदाहरण दिया कि अगर मशीन को सिर्फ लक्ष्य दे दिया जाए और मानवीय मूल्यों की दिशा न हो, तो वह संसाधनों का गलत इस्तेमाल कर सकती है। नियंत्रण हमेशा इंसान के हाथ में रहना चाहिए।
4. भारत का AI मिशन तेज रफ्तार पर
पीएम मोदी ने कहा देश में अभी 38,000 GPUs मौजूद हैं और अगले 6 महीनों में 24,000 नए GPUs जोड़े जाएंगे। इससे भारत की AI क्षमता तेजी से बढ़ेगी।
5. AI सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम
पीएम मोदी ने कहा UPI और CoWIN का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे इन प्लेटफॉर्म्स ने डिजिटल डिवाइड कम किया, वैसे ही AI भी मानव कल्याण का साधन बने।
-
VIDEO: राज्यसभा में PM मोदी ने की खरगे और पवार की तारीफ, अठावले पर किया ऐसा कमेंट कि गूंज उठा सदन -
अब रात के 2 बजे भी मिलेगा गैस सिलेंडर! गुरुग्राम में लगा पहला LPG ATM, जानें कैसे करता है काम? -
Delhi Palam Fire: दिल्ली के पालम में भीषण अग्निकांड! 3 बच्चों समेत 9 की मौत, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश -
Delhi Flight Alert: खराब मौसम ने रोका दिल्ली का रास्ता, 22 फ्लाइट्स डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देखें लिस्ट -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में अब किस दिन होगी बारिश? IMD के इस अलर्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: आज या कल, कब है ईद की छुट्टी? दिल्ली में क्या खुला क्या बंद? -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: बैंक, स्कूल और ऑफिस का हाल, 18 मार्च को क्या खुला और क्या बंद है? -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट?












Click it and Unblock the Notifications