Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अहमदाबाद बनेगा कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 का मेजबान, देश और गुजरात के लिए गौरव का क्षण

अहमदाबाद को आधिकारिक तौर पर 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए चुना गया है। यह निर्णय भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और खेल विकास के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जिस क्षण का लोग आतुरतापूर्वक इंतजार कर रहे थे, उस घड़ी पर आधिकारिक मुहर लग गई है। जी हां, अहमदाबाद अब वर्ष 2030 में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित ‘कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स जनरल असेंबली’ की आज यानी बुधवार को हुई बैठक के अंत में इसकी घोषणा की गई। यह क्षण पूरे देश और गुजरात के लिए गौरव का क्षण है।

Ahmedabad to Host Commonwealth Games 2030

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेल की संस्कृति को निरंतर प्रोत्साहन देने और उनकी दूरदर्शिता, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के अथक प्रयासों के चलते भारत खेलकूद के क्षेत्र में लगातार कदम बढ़ा रहा है। नतीजतन, आज कॉमनवेल्थ खेलों के शताब्दी संस्करण के अंतर्गत अहमदाबाद को 24वें कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। इस समय जब 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स का शताब्दी समारोह मनाने की तैयारी चल रही है, यह निर्णय भारत और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स मूवमेंट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित होगा। यह निर्णय कॉमनवेल्थ राष्ट्रों की खेल के प्रति श्रेष्ठता, एकता और संयुक्त प्रगति के 100 वर्षों के जश्न का एक शानदार प्रतीक बनेगा।

उल्लेखनीय है कि भारत में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘खेलो इंडिया’ जैसे कार्यक्रम के जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज करने और उन प्रतिभाओं को निखारने में जुटे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निरंतर मार्गदर्शन के कारण देश को कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। इस क्षण का स्वागत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने देश के सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि इसका श्रेय मोदी जी के सतत प्रयासों को जाता है। खेलों से जुड़ी मजबूत बुनियादी सुविधाओं और खिलाड़ियों को तैयार कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के समकक्ष खड़ा करने के कारण ही भारत और विशेषकर अहमदाबाद को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा "अहमदाबाद, गुजरात और भारत के लिए यह अप्रतिम गौरव का क्षण है।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात अब देश देश की खेल राजधानी के रूप में उभरेगा। इतना ही नहीं, विकसित गुजरात से विकसित भारत की संकल्पना को और भी मजबूत करेगा।

इस अवसर पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा "अहमदाबाद में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 भारत की विकास यात्रा तथा खेल को राष्ट्रीय विकास के एक उपकरण के रूप में अपनाने की प्रतिबद्धता का उत्सव बनेगा।" यह मील का पत्थर ‘विकसित भारत@2047’ के हमारे विजन को मजबूती देगा, साथ ही यह प्रभावशाली, समावेशी और टिकाऊ खेल कार्यक्रमों का आयोजन करने में भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।

गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने उत्साहपूर्वक कहा "यह पल गुजरात और भारत के लिए अत्यंत गौरवशाली पल है। कॉमनवेल्थ गेम्स के शताब्दी संस्करण का आयोजन करना हमारे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। हम अहमदाबाद और भारत की प्रगति, समावेशी विचारधारा और आतिथ्य की झलक दर्शाने वाले इस जश्न के साथ दुनिया का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ये खेल हमारी ढांचागत सुविधाओं और प्रतिभाओं को ही प्रदर्शित नहीं करेंगे, बल्कि एकता, टिकाऊ विकास और श्रेष्ठता जैसे हमारे मूल्यों का भी प्रतिबिंब होंगे।"

इस अवसर पर कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा ने कहा "कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने हम पर जो विश्वासा दिखाया है, उससे हम काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वर्ष-2030 के खेल केवल कॉमनवेल्थ आंदोलन के सौ वर्षों का जश्न ही नहीं, बल्कि आने वाली शताब्दी की नींव भी रखेंगे। ये खेल कॉमनवेल्थ देशों के सभी खिलाड़ियों, समुदायों और संस्कृतियों को मित्रता और प्रगति की भावना के साथ एकसूत्र में बांधेंगे।"

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अंतरिम अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने कहा "वर्ष-2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स के मेजबान के रूप में अहमदाबाद शहर का आधिकारिक रूप से चयन भारत के कॉमनवेल्थ आंदोलन के लिए एक निर्णायक क्षण है। दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में भारत इस सौ वर्ष पुराने खेल आयोजन में विशालता-भव्यता, युवापन, महत्वाकांक्षा, समृद्ध संस्कृति और अच्छी खेल भावना एवं खेल प्रेम लेकर आएगा। इस खेल आयोजन के लिए भारत का प्रस्ताव समावेशी और भविष्योन्मुखी कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के हमारे विजन के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।"

आज की यह घोषणा पूरे भारत के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है, जो देश में बढ़ते विश्व स्तरीय खेल ढांचे और इस प्रकारके स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन करने की राष्ट्र की क्षमता को दिखाती है। ‘न्यू एज गेम्स फॉर ए न्यू सेंचुरी’ की थीम पर आधारित भारत की बोली (बीड) में सर्वसमावेशिता और मजबूती की अवधारणा निहित थी, जिसने कॉमनवेल्थ जनरल असेंबली को प्रभावित किया। यह थीम कॉमनवेल्थ स्पोर्ट गेम्सके निर्धारित सिद्धांतों- किफायती, सुगम, सर्वसमावेशिता और दीर्घकालीन विरासतके बिल्कुल अनुरूप थी।

अहमदाबाद का गेम्स प्लान संक्षिप्त, आधुनिक और खिलाड़ी-केंद्रित दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। एशिया के सबसे बड़े मल्टी-स्पोर्ट विकास परियोजनाओं में से एक – सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव – गेम्सके मुख्य केंद्रके रूपमें कार्य करेगा। कराई स्थित गुजरात पुलिस एकेडमी और नारणपुरा स्थित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे अत्याधुनिक स्पोर्ट्स परिसर इस व्यवस्था में सहायककी भूमिका निभाकर आयोजनको मजबूती प्रदान करेंगे। इन स्पोर्ट्स परिसरोंके आसपास एकीकृत परिवहन नेटवर्क, आवासकी अत्याधुनिक सुविधाएंऔर डिजिटल बुनियादी ढांचा वर्ष 2023 से पहले अहमदाबादकी तैयारियोंको सिद्ध करते हैं। इस खेल आयोजनके साथ पैरा-स्पोर्ट्सको भी शामिल किया जाएगा और सभीके लिए पहुंच सुनिश्चित करनेके साथही नवीकरणीय ऊर्जा-आधारित स्थानों, कम उत्सर्जन वाले परिवहन संसाधनोंऔर जीरो वेस्ट मैनेजमेंटके जरिए स्थिरतायानी सस्टेनेबिलिटीमें नए मानक स्थापित किए जाएंगे।

वर्ष-2030के कॉमनवेल्थ गेम्सकी मेजबानी ‘विकसित भारत-2047’और ‘विकसित गुजरात’की संकल्पनाओंको साकार करनेकी दिशा में एक महत्वपूर्ण मीलका पत्थर होगा। इस गेम्सके आयोजनसे गुजरात तेजीसे देशकी ‘खेल राजधानी’के रूपमें रूपांतरित होगा, इससे शहरी विकासऔर नवाचारको बढ़ावा मिलनेके साथही राज्यमें रोजगार सृजनभी होगा और पर्यटनमें उल्लेखनीय वृद्धि होनेसे नागरिकोंकी जीवन शैलीमें भी आमूल बदलाव आएगा।

इस विजनको मुख्य राष्ट्रीय सुधारों – राष्ट्रीय खेल नीति 2025, राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम 2025और राष्ट्रीय डोपिंग विरोधी (संशोधन) बिल 2025 – से मजबूत आधार मिलता है, जो भारतीय खेल इकोसिस्टममें पारदर्शिता, शासनऔर खिलाड़ी कल्याणको सामूहिक रूपसे मजबूत बनाता है। राष्ट्रीय खेल नीति-2025 तथा राष्ट्रीय डोपिंग विरोधी (संशोधन) बिल-2025के अंतर्गत हुए बदलावोंने सामूहिक रूपसे इस बोलीको मजबूत सहयोग दिया। इस वजहसे भारतीय स्पोर्ट्स इकोसिस्टममें पारदर्शिता, प्रशासनऔर खिलाड़ियोंके कल्याणको मजबूती मिली है।

ये कॉमनवेल्थ गेम्स भारत सरकार, गुजरात सरकारऔर कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीजीए इंडिया)की ओरसे पारस्परिक सहयोगसे आयोजित किए जाएंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशनकी जनरल असेंबलीके समक्ष इस प्रस्तावको श्री अश्विनी कुमार, प्रधान सचिव, खेल, युवा और सांस्कृतिक गतिविधियां विभाग, गुजरात सरकार, श्री कुणाल खरेचा, संयुक्त सचिव (खेल), भारत सरकार, श्री बंछानिधि पाणि, मनपा आयुक्त, अहमदाबाद महानगर पालिका, श्री रघु अय्यर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडियाने प्रस्तुत किया था। इन अधिकारियोंके समन्वित प्रयासों एवं सभी हितधारकोंके साथ मिलकर जनरल असेंबलीके समक्ष दी गई आकर्षक प्रस्तुति ने अहमदाबादको इन खेलोंकी मेजबानी दिलानेमें अहम भूमिका निभाई।

पारंपरिक विरासत, समावेशिताकी भावना और पारस्परिक सहयोगको केंद्रमें रखकर अहमदाबादमें आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्सका शताब्दी संस्करण अतीतका सम्मान करेगा, वर्तमानका जश्न मनाएगा और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट आंदोलनके भविष्यको एक नया आकार देगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स-2030की मेजबानीका अधिकार हासिल करनेकी भारतकी यात्रा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट (सीएस)के साथ सुव्यवस्थितऔर सहयोगी प्रक्रियाके जरिए पूरी हुई है। इस प्रक्रियाकी औपचारिक शुरुआत 9 जनवरी, 2025को हुई थी जब भारतको सीएसकी ओरसे ‘लेटर ऑफ इन्टेंट’ (एलओएल)का आमंत्रण मिला था इसके बाद 29 जनवरी 2025को कॉमनवेल्थ स्पोर्टके प्रमुखऔर सीईओने गुजरातका दौरा किया था राज्य नेतृत्वके साथ बातचीतकी थी तथा खेलोंके लिए प्राथमिक विजनऔर तैयारियोंका अवलोकन किया था इसके बाद 13 मार्च 2025को भारतने ‘लेटर ऑफ इन्टेंट’ सौंपकर खेलोंका आयोजन करनेकी औपचारिक प्रतिबद्धता दिखाई थी इस दिशा में तैयारियां तेज होनेपर 29 अप्रैल 2025को भारतऔर कॉमनवेल्थ स्पोर्टके बीच पहली बार वर्चुअल किक-ऑफ मीटिंग हुई थी जिसमें वर्कस्ट्रीम दस्तावेजोंकी आवश्यकताऔर समयसीमा निर्धारित हुई थी मई 2025में बोलीके टेक्निकल विकास हेतु विशेषज्ञ कंसल्टेंसी एजेंसी नियुक्त हुई थी जून 2025में उच्च स्तरीय प्रतिनिदिमंडल लंदन गया था तथा प्रस्ताव टेक्निकल संचालनात्मक आधार मजबूत बनाया गया था इसके बाद 3 अगस्त 2025को टीमने अहमदाबाद दौरा किया था स्थान बुनियादी सुविधाएं शासन व्यवस्था तैयारी मूल्यांकन किया था सितंबर 23 2025औपचारिक बीड प्रेजेंटेशन दी गई थी जिसमें शताब्दी आयोजन विजन क्षमता तैयारियों दर्शाया गया था विस्तृत मूल्यांकन प्रक्रिया बाद अक्टूबर 14 2025एग्जीक्यूटिव बोर्ड बीड मजबूती स्पष्टता पेशेवर बताते हुए मेजबान शहर सिफारिश हुई थी नवंबर 26 2025प्रक्रिया अंतिम रूप दिया गया था जनरल असेंबली पुष्टि हुई थी यह क्षण ऐतिहासिक क्षण बना था ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+