Ahmedabad Plane Crash Helpline: एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

Ahmedabad Plane Crash Helpline Number: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI171, 12 जून 2025 को दोपहर टेक-ऑफ के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एयर इंडिया ने आधिकारिक रूप से इस हादसे की पुष्टि की है। फ्लाइट ने अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। इसमें कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। अब सरकार और एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है। इस विमान में ब्रिटेन के 53 यात्री सवार थे, ब्रिटेन सरकार ने अपने नागरिकों के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ब्रिटेन सरकार ने कहा, ''जिन ब्रिटिश नागरिकों को वाणिज्य दूतावास संबंधी सहायता की आवश्यकता है या जिन्हें अपने मित्रों या परिवार के बारे में चिंता है, उन्हें 020 7008 5000 पर कॉल करें।''

Ahmedabad Plane Crash Helpline Number

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कंट्रोल रूम को एक्टिव कर दिया है। मंत्रालय ने कहा, ''AI171 दुर्घटना के मद्देनजर, सभी तरह के डिटेल के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपना कंट्रोल रूम को एक्टिव कर दिया है। जिन्हें भी जानकारी चाहिए...वो 011-24610843 और 9650391859 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।''

🔴 नागरिक उड्डयन मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर: 011-24610843 , 9650391859

🔴 एयर इंडिया हेल्पलाइन नंबर: 1800 5691 444

🔴ब्रिटेन सरकार हेल्पलाइन नंबर: 020 7008 5000

🔴अहमदाबाद सिटी पुलिस हेल्पलाइन नंबर: 07925620359

मीडिया से अपील

एयर इंडिया ने मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया है कि वे इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल न करें। मीडिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए एयर इंडिया के मीडिया संपर्क नंबर +91 9821414954 पर संपर्क किया जा सकता है।

जांच में सहयोग

एयर इंडिया ने यह भी बताया कि वह इस हादसे की जांच कर रहे संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रही है। अधिक जानकारी एयर इंडिया के आधिकारिक X हैंडल (x.com/airindia) और वेबसाइट airindia.com पर नियमित रूप से साझा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+