“जो हो गया सो हो गया” अहमदाबाद मर्डर केस के आरोपी की इंस्टा चैट का स्क्रीनशॉट वायरल, सामने आया चौंकाने वाला सच
Ahmedabad murder viral chat: अहमदाबाद के खोकरा इलाके में स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में घटी एक दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को हिला दिया है। बीते मंगलवार को स्कूल में हुए झगड़े के दौरान कक्षा 10 के 15 वर्षीय छात्र पर उसके ही सहपाठी ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
इस घटना की खबर सामने आते ही परिवार, सहपाठियों और शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, अब इस पूरे केस में एक नया मोड़ सामने आया है जिसमें आरोपी छात्रा का हमले को अंजाम देने के बाद की चैट लीक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

लीक चैट वायरल होते ही शहर भर में गुस्सा और आक्रोश साफ दिखाई दिया। घटना के बाद स्कूल परिसर के बाहर भारी विरोध-प्रदर्शन हुए और गुस्साए लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
Accused Instagram chat Leaked : सोशल मीडिया पर वायरल हुई चैट
इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर दो छात्रों की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। यह चैट कथित तौर पर आरोपी छात्र और उसके दोस्त के बीच की बताई जा रही है। बातचीत में आरोपी साफ तौर पर यह स्वीकार करता हुआ दिखाई दे रहा है कि उसने वारदात को अंजाम दिया है।
- दोस्त ने पूछा: "भाई, आज तूने कुछ किया?"
- आरोपी: "हाँ।"
- दोस्त: "क्या तूने किसी को चाकू मारा?"
- आरोपी: "किसने बताया?"
- दोस्त: "यार, किसी को मारने की बजाय तू उसे पीट देता। मार ही क्यों डाली?"
- आरोपी: "जो हो गया, सो हो गया।"
इस बातचीत ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया। नेटिज़न्स ने मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर भी कार्रवाई हो।
मृतक छात्र की मौत की खबर के बाद खोकरा स्थित स्कूल के बाहर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने स्कूल परिसर में तोड़फोड़ की और कई स्टाफ सदस्यों के साथ मारपीट भी की। पुलिस बल को हालात काबू में लाने के लिए मौके पर तैनात करना पड़ा।
Ahmedabad murder case update: स्कूल के खिलाफ पहले से मिलती रही थीं शिकायतें
मामले के सामने आने के बाद कुछ अभिभावकों ने मीडिया को बताया कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही कोई नई बात नहीं है। एक महिला अभिभावक ने ANI को बताया कि पिछले दो सालों से वह स्कूल प्रबंधन से लगातार शिकायत करती रही हैं-लड़कों के बदतमीजी भरे व्यवहार, गाली-गलौज, अश्लील हरकतों और यहां तक कि स्कूल में चाकू और मोबाइल फोन लाने जैसी घटनाओं के बारे में।
उन्होंने कहा, "मैंने खुद दो बार शिकायत की थी कि बच्चे गंदी भाषा बोलते हैं, लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं, अश्लील इशारे करते हैं और कंप्यूटर रूम में अश्लील वीडियो देखते हैं। लेकिन स्कूल प्रशासन सिर्फ अभिभावकों को बुलाकर माफी नामा लिखवाता है और मामला दबा देता है।"
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस जयपाल सिंह राठौर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है। मृतक छात्र कक्षा 10 का था जबकि आरोपी कक्षा 9 में पढ़ता था।
यह घटना न सिर्फ स्कूल सुरक्षा पर बल्कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक माहौल और डिजिटल युग में बच्चों की सोच पर भी कई गंभीर सवाल खड़े करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों में हिंसक प्रवृत्ति को पहचानना और समय रहते रोकना बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications