चलती ट्रेन से अलग हुए दो डिब्बे, मुंबई-अहमदाबाद डबल डेकर में टला बड़ा हादसा
गुजरात में अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर ट्रेन में बड़ा हादसा सामने आया है। ट्रेन के दो डिब्बे ही ट्रेन से अलग हो गए। जिसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों हड़कंप मच गया। यह हादसा सूरत के पास हुआ है। जब ट्रेन के दो डिब्बे ही ट्रेन से अलग हो गए।
यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे हुई। यह घटना ट्रेन नंबर 12932 से जुड़ी है। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और ट्रेन पटरी पर ही रही। ट्रेन के रुकते ही यात्री सुरक्षित उतर गए।

पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपडेट देते हुए कहा, "ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे वडोदरा डिवीजन के गोथंगम यार्ड के पास सुबह 8:50 बजे अलग हो गए। मरम्मत का काम जारी है; पीछे और आगे के हिस्से को प्लेटफॉर्म पर लाया गया है। अप ट्रेनें लूप लाइन से चल रही हैं।"
रेलवे की तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और यह पता लगाने में जुट गईं कि डिब्बों के अलग होने का कारण क्या था। पता चला कि कपलर टूटने के कारण डिब्बे अलग हो गए थे। मरम्मत का काम पूरा हो चुका है और 11:22 बजे यूपी मेन लाइन पर यातायात फिर से शुरू हो गया।
इस हादसे की वजह सेअहमदाबाद और मुंबई के बीच रेल यातायात प्रभावित रही। जिससे कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इस व्यवधान के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक निर्धारित समय से देरी से पहुंचने की उम्मीद है। रेलवे विभाग ने आश्वासन दिया है कि डिब्बों को फिर से जोड़ने और सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं।
इस बीच मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद जंक्शन तक चलने वाली ट्रेन संख्या 12931, जो 15/08/2024 को 14:30 बजे रवाना होने वाली थी को रीशेड्यूल किया गया है। मुंबई सेंट्रल से अब नया प्रस्थान समय 15/08/2024 को 17:30 बजे निर्धारित किया गया है।
यह घटना सूरत के सायन इलाके में गोथन रेलवे स्टेशन के पास हुई। जैसे ही ट्रेन रुकी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया, जबकि रेलवे अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी कि आखिर ट्रेन में गड़बड़ी क्यों हुई।












Click it and Unblock the Notifications