Air India plane crash: क्या होती है MAYDAY CALL? जो प्लेन क्रैश से पहले पायलट ने ATC को की थी
Air India plane crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेक ऑफ करने के पांच मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट (AI171) पर 242 यात्री सवार थे। एयर इंडिया के प्लेन क्रैश को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। विमान के पायलट ने दुर्घटना से ठीक पहले एटीसी (ATC) को MAYDAY CALL की थी। इसके कुछ ही क्षणों बाद फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बता दें यात्रियों को लेकर ये एयर इंडिया का ये विमान गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1:39 बजे रवाना हुआ था। विमानन अधिकारियों ने खुलासा किया है कि एयर इंडिया के विमान ने उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही एटीसी को मेडे कॉल (MAYDAY CALL) किया, लेकिन इसके बाद विमान की ओर से एटीसी द्वारा किए गए कॉल का कोई जवाब नहीं मिला।

एटीसी ने बताया एयर इंडिया का विमान दोपहर 1:39 बजे रनवे 23 से अहमदाबाद से रवाना हुआ। विमान टेकऑफ़ के पांच मिनट बाद हवाई अड्डे के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें आबादी वाले इलाके में फ्लाइट अचानक नीचे आती हुई दिखी और अचानक आग के गोले में तब्दील होती नजर आई।
क्या होती है MAYDAY Call?
मेडे कॉल' (Mayday Call) का मतलब फ्लाइट के कैप्टन द्वारा भेजा गया इमरजेंसी मैसेस है। यानी मेडे कॉल' (Mayday Call) के जरिए कोई भी पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और नजदीकी विमानों को अलर्ट करता है कि प्लेन को तुरंत मदद की जरूरत है।
किन परिस्थितियों में पायलट करता है ये MAYDAY Call
पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को ये तब ये सिग्नल भेजता है जब फ्लाइट किसी गंभीर संकट में हो या फ्लाइट में सवार यात्री या क्रू मेंबर्स की जान खतरे में हो। इसके अलावा मेडे कॉल' (Mayday Call) फ्लाइट का इंजन फेल होने पर, या हवा में जाने के बाद किसी अवरोध के कारण टकराव होने के खतरे, विमान में आग लगने या हाइजैक होने की परिस्थिति में की जाती है।
Mayday, Mayday, Mayday...तीन बार बोलने के क्या हैं मायने?
इसे प्लेन के रेडियो पर तीन बार बोला जाता है "Mayday, Mayday, Mayday" ताकि साफ हो जाए कि यह मज़ाक नहीं बल्कि असली संकट है।
Mayday CALL के बाद ATC क्या करता है?
'मेडे' कॉल मिलते ही एटीसी का कंट्रोल रूम मुश्किल में फंसी फ्लाइट का सुरक्षित करने के लिए सभी मौजूद संसाधनों को लगा देता है। जैसे कि फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत देता है, रनवे खाली करवाता है(, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को तैयार रखता है।












Click it and Unblock the Notifications