Ahmed Patel's Family: कौन हैं अहमद पटेल के बेटा-बेटी जो रहते हैं राजनीति से कोसों दूर?
नई दिल्ली। 71 वर्षीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया, एक लंबा-सफल लेकिन लो-प्रोफाइल सियासी सफर तय करने वाले अहमद पटेल के निधन से ना केवल कांग्रेसी बल्कि दूसरे दलों के लोग भी बहुत ज्यादा दुखी हैं, अहमद पटेल के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी राज्यों की यूनिट से पार्टी के झंडे को अगले तीन दिन तक झुकाए रहने का आदेश दिया गया है। अहमद पटेल का यूं निधन होना केवल कांग्रेसियों के लिए ही नहीं बल्कि गांधी परिवार के लिए भी काफी बड़ी क्षति है।

दो बच्चों के पिता थे पटेल, राजनीति से दूर रहता है परिवार
पार्टी के संकटमोचक कहलाने वाले अहमद पटेल परिवार में अपने पीछे अपनी पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं। कांग्रेस पार्टी में नंबर 2 के कद वाले अहमद पटेल ने हमेशा अपने परिवार को राजनीति और मीडिया से दूर रखा है, यही वजह से अहमद पटेल की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और उनकी और उनके परिवार की बहुत कम फोटो सार्वजनिक प्लेटफार्म पर मौजूद है।
Recommended Video

बेटे का नाम फैजल और बेटी का नाम मुमताज
मालूम हो कि पार्टी में हमेशा कर्मठ नेता के रूप में नजर आए अहमद पटेल ने साल 1976 में मेमूना अहमद से शादी की थी, इस शादी से उन्हें दो बच्चे ( एक बेटा, एक बेटी) हैं। बेटे का नाम फैजल और बेटी का नाम मुमताज पटेल है। उनके बेटे फैजल की उम्र 39 साल है और वो एक बिजनेसमैन हैं, उन्होंने दून पब्लिक स्कूल से स्कूली पढ़ाई करने के बाद अमेरिका के हवाई पैसिफिक यूनिवर्सिटी से बीबीए किया है।

अहमद पटेल के दामाद हैं वकील
तो वहीं अहमद पटेल की बेटी महबूबा अहमद की शादी इरफान सिद्दिकी से हुई है, जो कि वकील हैं। हाल ही में महबूबा और इरफान काफी सुर्खियों में थे क्योंकि मनी लॉन्ड्रिंग केस में इरफान से ई़डी ने काफी लंबी-पूछताछ की थी।
दोनों बच्चों की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं
अहमद पटेल के दोनों बच्चों की राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है और इसी कारण दोनों बच्चे राजनीति से कोसों दूर हैं। गौरतलब है कि गुजरात के अंकलेश्वर में जन्मे अहमद पटेल को सियासी माहौल बचपन से ही मिला क्योंकि उनके पिता मोहम्मद इशकजी पटेल कांग्रेस में थे, वो भरुच की तालुका पंचायत के सदस्य थे।

फैजल ने की शुभचिंतकों से ये अपील
आज अहमद पटेल के निधन की जानकारी उनके बेटे फैजल ने ही ट्विटर पर दी थी, उन्होंने Twitter पर लिखा कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं, लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। साथ ही उन्होंने सभी शुभचिंतकों से सामूहिक समारोहों से बचने की अपील की है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications