VIDEO: 'पीछे देखो' फेम अहमद शाह ने पाकिस्तान से सोनू सूद के लिए भेजा खास मैसेज

नई दिल्ली: कोरोना महामारी को देखते हुए भारत सरकार ने मार्च के अंत में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। इस दौरान सभी लोगों ने कोरोना से बचने के लिए खुद को घरों में कैद कर लिया था, तो वहीं सोनू सूद गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए। साथ ही हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाया। लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सोनू रुके नहीं, गरीबों की भलाई के लिए आज भी वो काफी सक्रिय हैं। इस बीच पाकिस्तानी फेम अहमद शाह ने सोनू सूद के लिए खास मैसेज भेजा है।

क्या कहा अहमद शाह ने?

क्या कहा अहमद शाह ने?

इंस्टाग्राम पर अहमद शाह ने अपने भाई के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हैलो सोनू सूद सर, कैसे हैं, ठीक है? मैं भी ठीक हूं। मैं अहमद शाह हूं... मेरी तरफ से आपको बहुत सारा प्यार, आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं....आई लव यू, खुश रहें.... बाय। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया कि क्यूट मैसेज फॉर सोनू सूद सर, अहमद शाह और उमर की ओर से। ये वीडियो भारत में भी तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि यहां पर अहमद शाह के बड़ी संख्या में फैन्स हैं।

कौन हैं अहमद शाह?

कौन हैं अहमद शाह?

आपको बता दें कि साल भर पहले पाकिस्तान के अहमद शाह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनका 'पीछे तो देखो' वाला डायलॉग जबरदस्त हिट रहा। पाकिस्तान से ज्यादा उनका वीडियो भारत में वायरल हुआ। इसके बाद अहमद शाह ने कई टीवी शो में हिस्सा लिया। देखते ही देखते वो दुनियाभर में फेमस हो गए। अहमद दक्षिणी वजीरिस्तान के खैबर पखतुन्खवा प्रांत के डेरा इस्माइल खान शहर में रहते हैं और उनकी उम्र 5 साल के करीब है। इतनी कम उम्र के बावजूद अहमद कई कंपनियों का प्रचार भी करते हैं।

हाल ही में सम्मानित हुए सोनू सूद

कोरोना लॉकडाउन के दौरान के दौरान अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने लाखों प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की मदद की थी। इसी की वजह से संयुक्त राष्ट्र ने सोनू सूद को 'एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड' (SDG Special Humanitarian Action Award) से सम्मानित किया है। ये अवार्ड सुंयक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने सोनू सूद को दिया है। सोनू सूद को यह खिताब सोमवार (28 सितंबर) को एक वर्चुअल सेरेमनी के दौरान दिया गया। सोनू सूद को यह सम्मान बिना किसी स्वार्थ के महामारी के वक्त लोगों की मदद के लिए दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+