बीजेपी ने 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष, सुनील जाखड़ को मिली पंजाब की कमान
2024 के लोकसभा चुनावों को मद्देनजर बीजेपी ने कई राज्यों के बीजेपी अध्यक्ष बदल दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और आंध्र प्रदेश इकाई में नए राज्य प्रमुखों की नियुक्ति की है। हालांकि पार्टी ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।
बीजेपी ने डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का , बाबूलाल मरांडी को झारखंड का, सुनील जाखड़ को पंजाब का और जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त राजेंद्र एटीला को चुनाव प्रबंधन संमिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

2024 के चुनावों से पहले बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। दरअसल लोकसभा चुनावों से पहले राज्य में विधानसभा के भी चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी ने तेलंगाना से आने वाले जी किशन रेड्डी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अभी तक बी संजय कुमार तेलंगाना के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
पार्टी ने पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ को कमान सौंपी है। पंजाब में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अश्वनी शर्मा संभाल रहे थे। राज्य में काफी असर रखने वाले जाखड़ के सहारे बीजेपी पंजाब में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है।
वहीं राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश की कमान। पार्टी राज्य में काफी लंबे समय से अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में पार्टी ने डी पुरंदेश्वरी को राज्य के संगठन खड़ा करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। वह अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके अलावा एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बीजेपी ने झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को कमान सौंपी है। अभी तक झारखंड में पार्टी संगठन की कमान दीपक प्रकाश के पास थी। मरांडी विधानसभा में नेता विपक्ष थे। लेकिन अब पार्टी ने राज्य के संगठन की जिम्मेदारी मरांडी को सौंप दी है। इसके बाद बीजेपी राज्य में विपक्ष का नेता किसी और को नियुक्त कर सकती है।
माना जा रहा है कि, आने वाले दिनों में बीजेपी कुछ और राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है। ऐसे में जिन राज्यों में बदलाव की चर्चा थी। इन राज्यों को लेकर 7 जुलाई की बैठक के बाद फैसला हो सकता है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्ष में 7 जुलाई को उत्तरी क्षेत्र के राज्यों की बैठक बुलाई है।
उत्तरी क्षेत्र के 13 राज्यों के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गुजरात और दमन दीव-दादर नगर हवेली जैसे राज्य शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications