अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाला: सीबीआई कोर्ट में बिचौलिए मिशेल को आज किया जाएगा पेश

नई दिल्ली। 3600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले में वांछित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को गिरफ्तार कर भारत लाया गया है। भारत वापस लाने के बाद, मिशेल को मेडिकल जांच के बाद 1.38 बजे सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। मिशेल को आज सीबीआई अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा जहां पूरे मामले में पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी।

सीबीआई कोर्ट में किया जाएगा पेश

सीबीआई कोर्ट में किया जाएगा पेश

मिशेल को लाया जाना भारत के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मिशेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुबई जेल में बंद मिशेल को प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के जरिए भारत लाया गया। मिशेल के भारत प्रत्यर्पण पर सुनवाई करते हुए पिछले महीने दुबई की अदालत ने निचली अदालत का फैसला बरकरार रखते हुए माना था कि मिशेल का भारत प्रत्यर्पण किया जा सकता है। इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी यूएई के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के लिए मौजूद थीं और इस केस में तेजी आने के पीछे ये वजह भी मानी जा रही है।

NSA अजीत डोभाल के नेतृत्व में चला पूरा ऑपरेशन

NSA अजीत डोभाल के नेतृत्व में चला पूरा ऑपरेशन

ये पूरा ऑपरेशन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नेतृत्व में चलाया गया। इस बाबत सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नेतृत्व में यह पूरा ऑपरेशन इंचार्ज डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव के द्वारा किया गया। ए. साई मनोहर जॉइंट डायरेक्टर, CBI के नेतृत्व में एक टीम इस काम के लिए दुबई गई थी। घोटाला मामले में क्रिश्चियन मिशेल को सीबीआई द्वारा औपचारिक रूप से भारत आने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

मिशेल को प्रत्यर्पण के जरिए दुबई से लाया गया

मिशेल को प्रत्यर्पण के जरिए दुबई से लाया गया

इस मामले में गुइदो हाश्के और कार्लो गेरोसा के अलावा मिशेल तीसरा कथित बिचौलिया है। वीवीआईपी हेलीकाप्टर अगस्ता वेस्टलैंड मामले में 12 चॉपर ख्ररीदे जाने थे। इसके लिए मिशेल समेत तीन बिचौलियों के जरिए कथित रूप से दो भारतीयों को रिश्वत दी गई थी। मिशेल ने दुबई की अपनी कंपनी ग्लोबल सर्विसेज के जरिए यह रकम हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+