अगस्टा वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला: पूर्व वायुसेना चीफ त्यागी के खिलाफ समन, 20 दिसंबर को होगी पेशी
नई दिल्ली। करोड़ों डॉलर के अगस्टा वेस्टलैंड VVIP हेलिकॉप्टर सौदा मामले में पूर्व एयरफोर्स चीफ एसपी त्यागी और अन्य के खिलाफ अदालत ने बुधवार को समन जारी किया है। सीबीआई के विशेष न्यायधीश अरविंद कुमार ने 20 दिसंबर को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया। सीबीआई द्वारा दायर आरोप पत्र को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी समेत नौ आरोपियों को समन जारी किया है। बता दें कि पिछले 1 सितंबर को सीबीआई ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में करीब तीस हजार पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था।

आपको बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड की पैरेंट कंपनी इटली की फिनमेकानिका है। इस कंपनी ने 3600 करोड़ रुपये में 12 हेलीकॉप्टर का सौदा हासिल किया गया था। 2010 में हुए इस सौदे में इटली की जांच एजेंसी ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए वहां की अदालत में मुकदमा दायर किया था।
क्या है अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला
- 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टर की खरीद के लिए करार हुआ।
- फिनमेकैनिका से 3600 करोड़ में सौदा तय किया गया।
- फिनमेकैनिका कंपनी अगस्ता वैस्टलैंड के नाम से हेलिकॉप्टर बनाती है।
- 3600 करोड़ का वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला।
- पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी पर रिश्वत के आरोप सीबीआई ने मार्च 2013 में FIR दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications