अगस्ता वेस्टलैंड: ईडी ने कोर्ट में कहा- मिशेल ने लिया मिसेज गांधी का नाम

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत में कहा है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने मिसेज गांधी (सोनिया गांधी) का नाम लिया है। हालांकि ईडी ने कहा कि किस संदर्भ में उनका नाम लिया गया है, इसकी अभी जानकारी नहीं है। क्रिश्चियन मिशेल को शनिवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से ये बातें कहीं गईं। कोर्ट ने मिशेल को सात दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।

एचएएल से डील छीनकर टाटा को दी गई

एचएएल से डील छीनकर टाटा को दी गई

ईडी ने अदालत को बताया कि माइकल ने इटली की महिला के बेटे के बारे में भी बताया है जो देश का प्रधानमंत्री होगा। ईडी ने कहा कि माइकल ने इस बात का भी खुलासा किया है कि कैसे एचएएल से डील छीनकर टाटा को दे दी गई। साथ ही ईडी ने किसी आर से संबोधित किए जाने वाले शख्स के बारे में भी कोर्ट को बताया है, जो माइकल और दूसरे लोगों को बीच की कड़ी था।

पीएम के इशारे पर गांधी परिवार का नाम घसीटा जा रहा: कांग्रेस

पीएम के इशारे पर गांधी परिवार का नाम घसीटा जा रहा: कांग्रेस

वहीं कांग्रेस ने कहा है कि दबाव बनाकर मिशेल से गांधी परिवार का नाम लेने को कहा जा रहा है। कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि पीएम ईडी पर दबाव बना रहे हैं कि इस मामले में गांधी परिवार का नाम घसीटा जाए।

इससे पहले मिशेल का एक पत्र भी सामने आया था। जो फिनमैकेनिका कंपनी के सीईओ जुगेपी ओरसी को लिखा गया था। इसके मुताबिक, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर इस सौदे को लेकर दबाव बनाया था।

ईडी और सीबीआई कर रही है जांच

ईडी और सीबीआई कर रही है जांच

मिशेल की हेलीकॉटर सौदे में संलिप्तता को लेकर ईडी और सीबीआई जांच कर रही है। 4 दिसंबर को अगस्ता वेस्टलैंड मामले के क्रिश्चियन मिशेल को भारत लाया गया था। 2010 में हुए हेलीकॉटर सौदे में मिशेल पर अगस्ता वेस्टलैंड के पक्ष में सौदा कराने वाले तीन बिचौलियों में से एक के रूप में सामने आया था। दूसरे दो बिचौलियों के नाम राल्फ गिडो हैस्के और कार्लो गेरोसा है। यह पूरा सौदा 3,600 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने मिशेल कथित तौर पर इस करार को करने के लिए मिशेल के जरिए रिश्वत दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+